बस्ती जिला के मुंडेरवा मिल में आए दिन किसी न किसी तरह के घोटाले और किसानों के साथ लूट का मामला बढ़ता जा रहा है !
अभी हाल ही में मुंडेरवा मिल में 13 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया था। जिसमें मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी,पूर्व जीएम बृजेंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों पर कार्यवाही हुई थी।लेकिन इस मिल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती जिला के मुंडेरवा मिल में आए दिन किसी न किसी तरह के घोटाले और किसानों के साथ लूट का मामला बढ़ता जा रहा है ! — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
अभी हाल ही में मुंडेरवा मिल में 13 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया था। जिसमें मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी,पूर्व जीएम बृजेंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों पर कार्यवाही हुई थी।
लेकिन इस मिल में तैनात कर्मचारी अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे है।मिल के सभी समितियों में इस समय गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमें किसानों के गन्ना का सर्वे हो रहा है!
इसी सर्वे के आधार पर किसानों के गन्ना सप्लाई के लिए सप्लाई टिकट (पर्ची) बनाया जाएगा! लेकिन मिल के लुटेरे कर्मचारियों द्वारा यहां पर भी किसानों को बक्सा नहीं जा रहा है! यहां पर भी मिल के कर्मचारियों द्वारा पैसा लेकर गन्ना माफियाओं का फर्जी सर्वे करके किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। मामला है मुंडेरवा समित के कल्याणपुर सेंटर का ,जहां पर सर्वेयर द्वारा किसानों से सर्वे के नाम पर पैसा लूटने का मामला सामने आया है! बताया जा रहा है कि सर्वेयर द्वारा गन्ना माफियाओं से 1000 से 2000 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से फर्जी सर्वे दिया जा रहा है। जिससे हर गांव में लगभग 20– 25 हेक्टयर फर्जी सर्वे का खेल खेल जा रहा है। अब इस फर्जी सर्वे से आम किसान को गन्ना बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि फर्जी सर्वे ज्यादा हो जाने के कारण आम किसानों की सप्लाई टिकट (पर्ची) समय से नहीं आती ! जिससे मजबूर किसान इन्हीं गन्ना माफियों के हाथों औने – पौने दामों पर गन्ना बेचने को मजबूर हो जाते है ।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।