मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तेरहवीं व श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे परिजन, रिश्तेदार व गणमान्य नागरिक।

गाजियाबाद। 15 दिसंबर 2024 रविवार को काकड़ा गांव मुरादनगर के मूल निवासी व फिलहाल सेक्टर 23 संजय नगर में निवास कर रहे श्री ब्रह्मदत्त त्यागी जी का 77 वर्ष की आयु में अचानक ही यशोदा अस्पताल नेहरू नगर मे…

तेरहवीं व श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे परिजन, रिश्तेदार व गणमान्य नागरिक।
तेरहवीं व श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे परिजन, रिश्तेदार व गणमान्य नागरिक। | फ़ोटो: TVL News


गाजियाबाद। 15 दिसंबर 2024 रविवार को काकड़ा गांव मुरादनगर के मूल निवासी व फिलहाल सेक्टर 23 संजय नगर में निवास कर रहे श्री ब्रह्मदत्त त्यागी जी का 77 वर्ष की आयु में अचानक ही यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में निधन हो गया था।


 जिनकी श्रद्धांजलि सभा 27 दिसंबर को सेक्टर 23 स्थिति शुभम् बैंकेट में आयोजित हुई। इस अवसर पर रिश्तेदार व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शोक संतृप्त पत्नी राजबाला त्यागी,  पुत्री अनुराधा व मोनिका पुत्र विकास पुत्रवधू नैना आदि सहित अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका अपार दुःख की इस घड़ी में ढ़ाढस बंधाया। 



यहां आपको बता दें कि ब्रह्मदत्त त्यागी जी भारत सरकार के उपक्रम आर्डिनेंस फैक्ट्री से लंबे समय तक अपनी सेवाएं देकर वह सेवानिवृत्त हुए थे, फिलहाल उनकी आयु लगभग 77 वर्ष थी। गाजियाबाद जनपद के काकड़ा गांव, मुरादनगर में जन्में ब्रह्मदत्त त्यागी जी आर्डिनेंस फैक्ट्री कानुपर से सेवानिवृत्त होने के बाद से संजय नगर गाजियाबाद में रहते थे, उनका भरा-पूरा परिवार है।


 परिवार में उनकी धर्मपत्नी राजबाला त्यागी, दो विवाहित बेटी अनु व डोली और एक बेटा विकास त्यागी व उनकी पुत्रवधू नैना हैं। ब्रह्मदत्त त्यागी  जी के व्यक्तित्व की बात करें तो वह एक सकारात्मक ऊर्जा वाले, मिलनसार व्यक्तित्व के शानदार इंसान थे


, जिनके चेहरे पर चाहे परिस्थिति कैसी भी हो हर समय मुस्कराहट बनी रहती थी। आज श्रद्धांजलि सभा में दैनिक भास्कर के संपादक अशोक निर्वाण, जीएम ऑपरेशन सविता निर्वाण, मनोज त्यागी, अवनीश त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुधीर त्यागी, महेश त्यागी, आशीष त्यागी, मयंक त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह चंदेल, एडवोकेट राजकुमार शर्मा, सचिन त्यागी, नितिन त्यागी, आदेश त्यागी, यज्ञदत्त त्यागी, रविन्द्र त्यागी, दीपक त्यागी, मनीष कुमार त्यागी, मोहित त्यागी, शंशाक त्यागी, विनायक त्यागी, शिवम् त्यागी, हिमांनी त्यागी, सानवी त्यागी, सारवी त्यागी, जहान्वी त्यागी, अमित टंडन, अमर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।