फ़र्रूख़ाबाद: उत्तर प्रदेश के फ़र्रूख़ाबाद ज़िले में तम्बाकू खेती की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की गोली मारकर की हत्या कर दी गई| अज्ञात शख्स ने बीती रात मे सोते समय किसान तिलकराम शाक्य की गोली मारकर की हत्या कर दी गई है| जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है | फ़र्रूख़ाबाद ज़िले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव दिवरैया का मामला है।
बुधवार की सुबह वारदात की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। खेत पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस को प्राथमिक छानबीन में रंजिश की जानकारी मिली है।
थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत दिवरैया निवासी किसान तिलकराम शाक्य (65-70 वर्ष) मंगलवार रात गांव से बाहर अपने खेत में तंबाकू की फसल की रखवाली करने गए थे। रात में वह खेत पर ही चारपाई डालकर सो गए थे। कुछ लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिससे सिर में गोली लगने से तिलकराम शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तबतक हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजवीर सिंह गौर और थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
तिलकराम के भाई रामपाल ने बताया कि गांव के ही लोगों से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है और आठ माह पहले विवाद हो चुका है। इसी रंजिश में पड़ोसी और उसके पुत्र ने साथी की मदद से हत्या की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक पुत्र पंकज कुमार मानसिक रोगी है और चार पुत्रियां मिथलेश, अनूप कुमारी, मंजू व अंजू का विवाह करने के बाद तिलकराम छोटे भाई रामपाल के घर पर रहता था। जमीन और दुकान से कमाई की रकम भाई रामपाल को ही देता था। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि रंजिशन हत्या हुई है, घटना की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।