मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वित्त मंत्री ने "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" का ट्रेलर किया शेयर, ट्वीट कर की तारीफ

"रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" एक ऐसी शानदार एनिमेटेड फिल्म है, जो दिखाती है कि कैसे अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करती है।साथ ही, ये हमें सिखाती है कि प्रकृति और इंसानों के बीच तालमेल, दोस्ती और भरोस…

वित्त मंत्री ने "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" का ट्रेलर किया शेयर, ट्वीट कर की तारीफ
वित्त मंत्री ने "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" का ट्रेलर किया शेयर, ट्वीट कर की तारीफ | फ़ोटो: TVL News

"रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" एक ऐसी शानदार एनिमेटेड फिल्म है, जो दिखाती है कि कैसे अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करती है।


साथ ही, ये हमें सिखाती है कि प्रकृति और इंसानों के बीच तालमेल, दोस्ती और भरोसा कितनी बड़ी ताकत हो सकती हैं।


ये इंडो-जापानी फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोग बड़े पर्दे पर इसे अल्ट्रा HD 4K में देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं।


वाल्मीकि की इस महाकाव्य गाथा को फिर से देखने का यह मौका बेहद खास होने वाला है। इस फिल्म का तो जलवा ऐसा है


कि खुद हमारी वित्त मंत्री जी ने भी इसे नोटिस कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका ट्रेलर शेयर किया और इसकी सांस्कृतिक अहमियत की तारीफ की है।


बस, अब तो लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए।


ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "एक खूबसूरत एनिमेटेड रामायण।


याद है, मैंने इसे पहले देखा था, ये जापानी कल्चर का खज़ाना है। 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था।


अब ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।"


भारत की वित्त मंत्री ने इस फिल्म को "जापानी सांस्कृतिक खज़ाना" बताया और याद किया कि इसे 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था।


अब ये फिल्म फिर से 4K में रिमास्टर्ड होकर बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जिससे दर्शकों को इस आइकॉनिक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।


'रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' भारत में थिएटर में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी।


यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4K फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।