मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिरोजाबाद: मथुरा से चोरी हुआ बच्चा भाजपा पार्षद के घर से बरामद, पति समेत जेल

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ 7 माह का बच्चा फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित बूरे वाली गली में भाजपा की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से रविवार रात बरामद कर…

फिरोजाबाद: मथुरा से चोरी हुआ बच्चा भाजपा पार्षद के घर से बरामद, पति समेत जेल
फिरोजाबाद: मथुरा से चोरी हुआ बच्चा भाजपा पार्षद के घर से बरामद, पति समेत जेल | फ़ोटो: TVL News

फिरोजाबाद:  उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ 7 माह का बच्चा फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित बूरे वाली गली में भाजपा की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से रविवार रात बरामद कर लिया गया है| पुलिस ने इस मामले में भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल विनीता अग्रवाल और पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है|



दरअसल, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर 24 अगस्त की रात फरह इलाके की महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी|  उसी दौरान एक शख्स ने उसका 7 माह का बच्चा चोरी कर लिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी| जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की| इसके बाद पुलिस ने बच्चा चुराने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़ लिया| 



पकड़े गए लोगों में बच्चा खरीदने वाली फिरोजाबाद जिले की महिला विनीता अग्रवाल और विनीता के पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल भी शामिल हैं| गिरफ्तार लोगों में दो डॉक्टरों भी है। इस गैंग का मास्टर माइंड हॉस्पिटल का संचालक डॉक्टर दंपत्ति ही है| जानकारी के अनुसार, ये दोनों डॉक्टर हाथरस के नवल नगर में संचालित बांके बिहारी हॉस्पिटल चलाते है| डाक्टर दंपत्ति के गैंग में बच्चा चोरी करने वालों से लेकर बेचने वाले तक हैं| 



बीजेपी पार्षद विनीता अग्रवाल ने 1.8 लाख रुपये देकर एक बच्चे को खरीदा था। पुलिस ने बच्चे को खरीदने के लिए दिए गए 85 हजार रुपए भी आरोपियों से बरामद किए हैं| बच्चे की सकुशल बरामदगी से उसके परिजन बेहद खुश हैं|



24 अगस्त की रात मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से बच्चे को हाथरस के बांके बिहारी अस्पताल से चलाए जा रहे बच्चा चोर गिरोह ने उठा लिया. पहले उस बच्चे को मथुरा से हाथरस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और अगले दिन फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद को दो लाख रुपये में बेच दिया गया। 



28 अगस्त की रात को जीआरपी ने पार्षद के घर से बच्चे को बरामद किया। पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया. इस मामले में कुल आठ आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।



एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह का सदस्य दीप कुमार शर्मा ने फराह निवासी महिला राधा के सात माह के बेटे (संजय) को मथुरा जंक्शन से चुरा लिया था|  इसके बाद दीप कुमार शर्मा ने हाथरस में अस्पताल के लिए बच्चा चोरी करने वाले गिरोह में काम करने वाली एएनएम पूनम और विमलेश से बात की.



एएनएम पूनम ने बच्चे के आने की सूचना फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित कटरा पठानन निवासी भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल व उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को दी| पार्षद और उनके पति ने अस्पताल में बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पार्षद ने 25 अगस्त को करीब दो लाख रुपये देकर बच्चे को खरीद लिया। 



आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि भाजपा पार्षद की एक बेटी है, बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए उसने बच्चा खरीदा था। बता दें कि स्टेशन पर बच्चा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी मदद से जीआरपी आरोपी तक पहुंची। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


 रेलवे स्टेशन से गिरोह के दीपक ने चुराया था बच्चा, मामले में कुल 8 लोग गिरफ़्तार

मथुरा GRP के SP ने बताया कि,'' 24 तारीख को एक मुकदमा लिखा गया था। मुकदमा में वादी राधा हैं जिनका बच्चा (संजय)  रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया था। इसमे 6 टीमें बनाई गई। हमें पता चला कि बच्चे की चोरी दीपक नाम के लड़के ने किया। इनका पूरा गिरोह है जो बच्चा चोरी करके बेचने का काम करता है| SP ने बताया,''हमने बच्चे को बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है। मामले में कुल 8 लोग गिरफ़्तार हुए हैं। एक दंपति को इन्होंने 1 लाख 80 हजार में बच्चा बेचा था। हमें पता चला है कि इन लोगों ने पहले भी बच्चे बेचे हैं, इसका हम पता लगा रहे हैं|




Image

पीड़ित माँ और बच्चा




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।