मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिनेता वीर सिंह की फ़िल्म यमदूत का फर्स्ट लुक हुआ आउट

डेब्यू स्टार वीर सिंह की बहु प्रतीक्षित फिल्म “यमदूत” का फर्स्ट लुक आज आउट किया गया है।निर्देशक सुनील चालक द्वारा निर्देशित फिल्म “यमदूत”, जिसका निर्माण राजलक्ष्मी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। बत…

अभिनेता वीर सिंह की फ़िल्म यमदूत का फर्स्ट लुक हुआ आउट
अभिनेता वीर सिंह की फ़िल्म यमदूत का फर्स्ट लुक हुआ आउट | फ़ोटो: TVL News

डेब्यू स्टार वीर सिंह की बहु प्रतीक्षित फिल्म “यमदूत” का फर्स्ट लुक आज आउट किया गया है।

निर्देशक सुनील चालक द्वारा निर्देशित फिल्म “यमदूत”, जिसका निर्माण राजलक्ष्मी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म में डेब्यू कर रहे वीर सिंह ने जबरदस्त काम किया है उनकी अदाकारी और एक्शन भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में एक नया छाप छोड़ने वाली है। वीर सिंह के साथ खूबसूरत अभिनेत्री अमृता पांडे ने जबरदस्त अभिनय किया यानी वीर सिंह अमृता पाण्डेय लाजवाब केमेस्ट्री है जिसकी वजह से फिल्म में रोमांस का तड़का भी बखूबी देखने को मिलेगा।

बात पोस्टर और टाइटल की करे तो पोस्टर और फिल्म के टाइटल “यमदूत” से ही पता चलता है कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन पैक्ड होगी। फिल्म की कहानी बहुत ही हर्टटचिंग है जिसमे भावनात्मक रिश्तो के तार बहुत ही बारीकी से बुने गए है, एक एक्शन हीरो के लाइफ में इमोशन अपनी पत्नी के लिए और अपने बच्चे के लिए कितना मायने रखता है, वो फिल्म देख कर ही महसूश किया जा सकता है।



फ़िल्म का निर्देशन इतना मजबूत है कि “यमदूत” अब तक की बेहतरीन फिल्मो में से एक होने वाली है। फ़िल्म का निर्माण राज लक्ष्मी फिल्म्स के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता विनोद कुमार व विरेन्द्र कुमार है और निर्देशक सुनील चालक है।फ़िल्म में वीर सिंह और अमृता पाण्डेय के साथ अन्य मुख्य कलाकार सुशील सिंह, जावेद हैदर, ब्रजेश त्रिपाठी, आकांक्षा दुबे, अवंतिका यादव, शिवानी यादव आदि ने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दिया है।



फिल्म की शूटिंग मुंबई और झारखण्ड के रांची शहर के बेहद ही खूबसूरत जगहों पर किया गया है।बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म के लेखक संदीप स्वरांश है और छायांकन किया है आदित्य मेहर ने। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है और संगीतकार छोटू यादव है।एक्शन दिया है दक्षिण फिल्म जगत के मशहूर मारधाड़ निर्देशक देवराज अन्ना ने तथा नृत्य निर्देशक के तौर पर राजू दास और राजू तिर्की।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।