मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का फाउंडेशन डे आयोजित, 21 महिलाओं को मिला सम्मान

पटना, 19 सामाजिक संगठन कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का दूसरा फाउंडेशन डे मनाया गया, इस अवसर पर 21 महिलाओं को महिला सशक्तीकीण सम्मान से सम्मानित किया गया।कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर स…

कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का फाउंडेशन डे आयोजित, 21 महिलाओं को मिला सम्मान
कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का फाउंडेशन डे आयोजित, 21 महिलाओं को मिला सम्मान | फ़ोटो: TVL News

पटना, 19 सामाजिक संगठन कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का दूसरा फाउंडेशन डे मनाया गया, इस अवसर पर 21 महिलाओं को महिला सशक्तीकीण सम्मान से सम्मानित किया गया।


कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संस्था के दूसरे फांउडेशन डे के अवसर पर स्वर्गीय कस्तूरी देवी की स्मृति में कस्तूरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाज में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही 21 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित की गयी महिला शक्तियों में उर्मिला मिश्रा, चंदा गुप्ता, जूली सिंह, रानी, सुनीता गुप्ता, पूजा कुमारी, प्रेमा गुप्ता, शांति, रानी देवी, रेशमा प्रसाद, डा. अनामिका श्रीवास्तव, संपन्नता वरूण, मनीषा जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  डा. किरण घई सिन्हा, डा.रत्ना पुरकायस्थ, राहुल कुमार सिंह और मृत्युंजय सिंह जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रेम कुमार, अविनाश और देवोप्रिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय कस्तूरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुयी, इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया।


कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने बताया,हमारा ट्रस्ट वृद्ध, असहाय, तलाकशुदा, अपने ही परिवार एवं आस पास के समाज से प्रताड़ित एवं तिरस्कृत महिलाओं के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।हमारे कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का पहला उद्देश्य है हर उन महिलाओं के स्वाभिमान के उत्थान के लिए काम करना है,  जो खुद के साथ हुए किसी भी अत्याचार के बाद,ये समझती है कि अब जीवन खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे फाउंडेशन डे पर हमने उन कर्मवीर महिलाओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से लड़कर अपने पूरे परिवार की डोर को बखूबी  संभाला है और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देती हैं।पिछले कई सालों से हम महिलाओ के स्वास्थय एवं रोजगार के लिए कई कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।


इस अवसर पर सोनल सिरमोर,संगीता बरणवाल, हेमा बरणवाल,प्रियंका सिंह,शोभना अग्रवाल, सुस्मिता,रेखा कुमारी, ईरा कर्ण, रिया कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।