मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का खेल खत्म कर सकती है गेम चेंजर, फर्स्ट डे का कलेक्शन दे रहा है सबूत

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म आज रिलीज हुई है और इसका कमाल दिख रहा है.आरआरआर से इतिहास रचने के बाद राम चरण एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार…

बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का खेल खत्म कर सकती है गेम चेंजर, फर्स्ट डे का कलेक्शन दे रहा है सबूत
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का खेल खत्म कर सकती है गेम चेंजर, फर्स्ट डे का कलेक्शन दे रहा है सबूत | फ़ोटो: TVL News

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म आज रिलीज हुई है और इसका कमाल दिख रहा है.

आरआरआर से इतिहास रचने के बाद राम चरण एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी मेगा बजट फिल्म गेम चेंजर का बड बहुत तगड़ा है. इस फिल्म का ट्रेलर जबसे आया था उसके बाद से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. आज ये इंतजार खत्म हो गया है. गेम चेंजर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. गेम चेंजर से पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 हर जगह छाई हुई थी. अब गेम चेंजर आकर पुष्पा 2 को सिनेमाघरों से दूर भगा सकती है. फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली है.


गुरुवार की शाम तक गेम चेंजर ने इंडिया में एडवांस बुकिंग से करीब 32 करोड़ की कमाई कर ली थी. अब ये आंकड़ा 43 करोड़ के पार जा चुका है. ये आंकड़ा तो सिर्फ इंडिया का है. वर्ल्डवाइड अगर गेम चेंजर के कलेक्शन की बात करें तो ये आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.


पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गेम चेंजर ने पहले दिन इंडिया में एडवांस बुकिंग से 43 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी जानकारी आना शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर सकती है.


पुष्पा 2 का खेल कर सकती है खत्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर रोजाना 2-3 करोड़ का कलेक्शन तो कर ही रही है. अगर गेम चेंजर का जादू लोगों पर चल गया तो ये पुष्पा 2 का खेल खत्म कर देगी. गेम चेंजर के साथ पुष्पा 2 का बज लोगों में खत्म होता जाएगा.


गेम चेंजर में राम चरण लीड रोल में नजर आए हैं. उनके साथ कियारा आडवाणी, दिल राजू, जयाराम, नस्सार, एसजे सूर्या, अंजलि समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. सभी साउथ के टॉप एक्टर्स हैं जो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करते नजर आए हैं.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।