मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का 'गुजरात बंद': कांग्रेस के 'GujaratBandh' को गुजरात की जनता ने दिया पुरज़ोर समर्थन- जिग्नेश मेवाणी

गांधीनगर: गुजरात कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुजरात में आज बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र भरूच में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं क…

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का 'गुजरात बंद': कांग्रेस के 'GujaratBandh' को गुजरात की जनता ने दिया पुरज़ोर समर्थन- जिग्नेश मेवाणी
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का 'गुजरात बंद': कांग्रेस के 'GujaratBandh' को गुजरात की जनता ने दिया पुरज़ोर समर्थन- जिग्नेश मेवाणी | फ़ोटो: TVL News

गांधीनगर: गुजरात कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुजरात में आज बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र भरूच में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। गुजरात कांग्रेस ने कहा कि, इस 'बंद' का आह्वान महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में किया गया है। MLA जिग्नेश मेवाणी ने कहा,''कांग्रेस के गुजरात बंध को गुजरात की जनता ने दिया पुरज़ोर समर्थन। 



गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के गुजरात में 27 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आसमान छू रहा है। लोग पीड़ित हैं। राहत देने के बजाय, भाजपा सरकार ने दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है।"



जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट किया,''बेकाबू महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था, ड्रग्स का बढ़ता व्यापार, सरकार के हाथ से जा चुकी कानून व्यवस्था जैसे अनेक लोकहित मुद्दो को लेकर आज गुजरात कांग्रेस ने सांकेतिक बंध का एलान किया था जिसका गुजरात के लोगों ने पुर्णजोर समर्थन किया है।  धन्यवाद गुजरात! # GujaratBandh



गुजरात कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार के खिलाफ आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का आह्वान किया था। गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने 26 अगस्त को बंद की घोषणा की थी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को बयान जारी कर व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार संघों और छोटे कारोबारियों से इसमें सहयोग की अपील की थी। 



ठाकोर ने कहा कि गुजरात में भाजपा के 27 साल के शासन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई। जनता त्रस्त है। जनता को राहत देने की बजाए भाजपा सरकार दूध, दही और पनीर पर जीएसटी लगा रही है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।