गांधीनगर: गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में हार्दिक पटेल आज 02 जून 2022 को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ज्वाइन करने से ठीक पहले हार्दिक पटेल ने कहा कि,'' राष्ट्रहित, , प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित के इस भगिरथ कार्य में आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो राष्ट्र सेवा का काम चल रहा है उसमें छोटा सा सिपाही बनकर काम करने के लिए नए अध्याय की शुरूआत कर रहा हूं|
पटेल ने कहा कि,''आजतक मैंने पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी। कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और भाजपा में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं। स्थान की चिंता कमजोर लोग करते हैं। मजबूत लोग कभी भी स्थान की चिंता नहीं करते हैं |
आने वाले दिनों में कांग्रेस से और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर हार्दिक पटेल ने कहा कि,'बहुत जल्द हर 10 दिन में एक कार्यक्रम करेंगे जिसमें कांग्रेस पार्टी से नाराज विधायकों, ज़िला पंचायत या तहसील पंचायत के सदस्यों, नगर निगम के सदस्यों को जोड़ेंगे|