गांधीनगर: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिंदुओं को 'नंबर-1 ढोंगी' बताया| राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि,'' हिंदू समाज 'ढोंगी है| उन्होंने कहा,'"हिंदू समाज ढोंगी है, जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उन्हें बाहर निकाल देते हैं"|
राज्यपाल ने कहा कि,''दूध ना दें तो गाय को घर से निकाल देते हैं| फिर कहते है गौ माता की जय. ना दूध पीते हैं, ना गाय पालते हैं, सिर्फ़ गौ माता की जय बोलते हैं.... इसलिए मैं कहता हूँ कि हिंदू समाज ढोंगी नंबर वन है|
उन्होंने यह बयान बुधवार को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में 'जैविक खेती' के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए दिया|
उन्होंने कहा, 'लोग 'जय गौ माता' का जाप करते हैं| वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं| एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं| इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं| हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए 'जय गौ माता' का जाप करते हैं|
उन्होंने आगे कहा, 'लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें| मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे\