कच्छ: गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ में डीसेलिनेशन प्लांट और हाइब्रिड रिन्यूेबल एनर्जी पार्क की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरहद डेरी के पूरी तरह स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र और पैकिंग संयंत्र की भी आधारशिला रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''आज कच्छ ने New Age Technology और New Age Economy, दोनों ही दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है| उन्होंने कहा,''खावड़ा में Renewable Energy पार्क हो, मांडवी में Desalination plant हो, और अंजार में सरहद डेहरी के नए ऑटोमैटिक प्लांट का शिलान्यास, तीनों ही कच्छ की विकास यात्रा में नए आयाम लिखने वाले हैं| इसका बहुत बड़ा लाभ यहां के मेरे आदिवासी भाई-बहनों, यहां के किसानों-पशुपालकों, सामान्य जनों को होने वाला है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'आज कच्छ देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है। यहां की कनेक्टिविटी दिनों दिन बेहतर हो रही है| उन्होंने कहा,''भूकंप ने भले कच्छ के लोगों के घर गिरा दिए थे, लेकिन इतना बड़ा भूकंप भी यहां के लोगों के मनोबल को नहीं तोड़ पाया। कच्छ के लोग फिर खड़े हुए, आज देखिए कि इस क्षेत्र को उन्होंने कहां से कहां पहुंचा दिया है। आज कच्छ की पहचान बदल गई है।