मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भगवान भी 'बढ़ती गर्मी' से परेशान!: गया में इस्कान मंदिर में मूर्तियों के लिए लगे पंखे और AC

गया: बिहार में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है| ऐसे में लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, वही गया में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं…

भगवान भी 'बढ़ती गर्मी' से परेशान!: गया में इस्कान मंदिर में मूर्तियों के लिए लगे पंखे और AC
भगवान भी 'बढ़ती गर्मी' से परेशान!: गया में इस्कान मंदिर में मूर्तियों के लिए लगे पंखे और AC | फ़ोटो: TVL News

गया: बिहार में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है| ऐसे में लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, वही गया में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं| मामला गया के इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple Gaya) का है, जहां भगवान को गर्मी से बचाने के लिए 24 घंटे एसी और पंखे की सेवा दी जा रही है



गया में बढ़ती गर्मी के कारण इस्कान मंदिर में मूर्तियों के लिए पंखे और AC का इंतज़ाम किया गया। यहां भीषण गर्मी के प्रकोप से भगवान श्री कृष्ण, राधा और अन्य देवी-देवता को बचाने के लिए और उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए खास इंतजाम किए गए है|जिसमें मुख्य रुप से भगवान को चंदन का लेप लगाया जा रहा है| साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में भगवान की प्रतिमा के आस-पास अत्याधुनिक AC लगाए गए हैं| जो भगवान को शीतलता व ठंडक प्रदान कर रहे हैं| 



शहर के गेवालबिगहा मोड़ के समीप इस्कॉन मंदिर स्थित है| इस मंदिर में जहां भगवान को गर्मी और लू से बचाने के लिए एयर कंडीशनर की सुविधा है, तो वहीं इसी मंदिर में माता तुलसी को गर्मी से बचाने के लिए जलदान किया जा रहा है| बनाए गए पीतल के बर्तन से जलदान की व्यवस्था की गई है| जिससे ठंढा पानी माता तुलसी पर बूंद-बूंद टपकता है| इस तरह से मंदिर में माता तुलसी को भी गर्मी से बचाने के लिए मंदिर प्रबंधक पूरी व्यवस्था कर चुके हैं|



इस संबंध में गया इस्कान मंदिर के अध्यक्ष सह मुख्य पुजारी जगदीश श्याम दास ने बताया, "भगवान को गर्मी और ठंड नहीं लगती है। यह गर्मी का समय है। गर्मी के समय भक्त सोचता है कि हमें पंखे की ज़रुरत है... ।"उसी प्रकार वह सोचता है कि मैं भगवान को भी पंखा लगाऊ। तो यह भक्त का भगवान के लिए प्रेम है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।