मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गया में दामाद ने ससुरालवालों पर पर रॉड से किया हमला: दो लोगों को मार डाला, चार गंभीर रूप से घायल

गया: बिहार के गया में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के सदस्यों पर हमला किया, 2 लोगों की मौत हो गई। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गया कॉलेज के खेल परिसर स्थित भुई टोली की है। मंगलवार तड़के दामाद प्रभु मांझी…

गया में दामाद ने ससुरालवालों पर पर रॉड से किया हमला: दो लोगों को मार डाला, चार गंभीर रूप से घायल
गया में दामाद ने ससुरालवालों पर पर रॉड से किया हमला: दो लोगों को मार डाला, चार गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

गया: बिहार के गया में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के सदस्यों पर हमला किया, 2 लोगों की मौत हो गई। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गया कॉलेज के खेल परिसर स्थित भुई टोली की है। मंगलवार तड़के दामाद प्रभु मांझी ने अपने ससुराल के 6 लोगों पर राड से हमला कर दिया। जिसमें परिवार के 2 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतकों में 40 वर्षीय कांति देवी एवं 8 वर्षीय चिंटू कुमार शामिल है। घायलों में  7 वर्षीय लेधा कुमार, 6 वर्षीय लकी कुमार, 30 वर्षीय गीता देवी एवं एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है| जिनमें से 2 लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया। 



पुलिस ने कहा कि,''आरोपी प्रभु मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभु मांझी गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मोहल्ले का रहने वाला है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


रवि कुमार (SHO रामपुर पुलिस स्टेशन) ने कहा, "हमें सुबह 4 बजे घटना की सूचना मिली और फिर तुरंत पुलिस पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना में 2 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हुए हैं।" थाना रामपुर के SHO रवि कुमार ने कहा कि,''घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। घायल 4 लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें 2 लोग गंभीर हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।