मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है : आयुष्मान खुराना

मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेता आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मै…

थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है : आयुष्मान खुराना
थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है : आयुष्मान खुराना | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेता आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है, 2025 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
दिवाली हमेशा से बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के लिए खास मानी जाती रही है, और अब आयुष्मान के लिए यह मौका एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
 
आयुष्मान कहते हैं,“मेरे लिए दिवाली एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का पर्व है। हर साल मेरी परंपरा होती है कि मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर दिवाली पर कोई फिल्म देखूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव होता है।”
 
वह आगे कहते हैं,“थामा के साथ पहली बार मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, और यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है। यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हँसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है।”
 
आयुष्मान ने बताया कि पूरी टीम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है:“मैं थामा के लिए अपना सब कुछ दे रहा हूं। मेरे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अमर कौशिक, डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार और पूरी टीम हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटे हैं ताकि यह फिल्म हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बने।”
 
थामा में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 2025 की सबसे ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन सकती है।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।