गाजियाबाद: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में गुरुवार (अप्रैल 07, 2023) को प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद प्रेमी ने खुद जहर खाकर जान दे दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मृतक युवती 20 वर्षीय दीपमाला यादव बी.काम की छात्रा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है|
बताया जा रहा है, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल नाम का युवक जो बुलंदशहर के सालिमपुर निवासी है, प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती दीपमाला यादव घर पर अकेली थी |उसके माता पिता हनुमान जयंती पर पूजा करने के लिए मंदिर गए हुए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक,''दोनों के बीच में कुछ देर तक विवाद हुआ। जिसके बाद में राहुल ने दीपमाला को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल ने भी जहर खा लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया|वहीँ युवक (लड़की को गोली मारकर स्वयं जहर खाया ) को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया| इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई।
नंदग्राम के ACP रवि कुमार ने बताया,''थाना नंदग्राम में एक लड़की को गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के पास से हथियार बरामद किया गया है। पीड़िता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। युवक द्वारा एक लड़की को गोली मारकर स्वयं जहर खाने की घटना में दिल्ली में उपचाराधीन युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।