गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में आज यानी बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। गाज़ियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर एक मारुति ओमनी वैन पलट गई, जिससे गाड़ी में आग लग गई"| इस हादसे में जलकर दो लोगों की मौत हो गई| जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| सभी लोग हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे है| मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल है|
गाज़ियाबाद के सर्कल ऑफिसर आकाश पटेल ने बताया कि,' गाड़ी के पलटने के बाद उसमें आग लगी। दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई है, कुल 6 लोग सवार थे। 4 लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टया जो बात सामने आ रही है वह यह है कि इन्होंने एक वाहन को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी थी जिसके चलते हादसा हुआ|
पुलिस के मुताबिक,'' हादसे में सविता (22) पुत्री जगन्नाथ प्रसाद, हाउस नंबर 32 , ओ ब्लॉक दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार, चंद्रप्रकाश निवासी सिरचदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार की मौत हो गई है। वहीं अनुज कुमार (22) पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अमेठी थाना औरंगाबाद जिला हरिद्वार, निशा (17) पुत्री नाम पप्पू सिंह, अवधेश पुत्र जगन्नाथ प्रसाद हाउस नंबर 32 ओ ब्लॉक दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार घायल हैं।