गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी| घटना के बाद पति घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसके भी गम्भीर चोट आयी है, पैर भी फैक्चर हो गया है| उसे के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है | वहीं, घटना की सूचना पर स्थान पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच में जुटी है|
घटना गाजियाबाद के पॉश वसुंधरा इलाके के सेक्टर-15 की हैं| वसुंधरा इलाके के सेक्टर15 के मकान संख्या166 में रहने वाले विकास मीणा ने विवाद के बाद अपनी पत्नी काव्या के सिर और गले पर चाकुओं से वारकर दिया, हमला करने के बाद स्वंय मकान की छत से नीचे कूद गया| जिससे वह भी घायल हो गया| घर वाले दोनों को अस्पताल ले गये, जहां महिला को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| वहीं विकास का इलाज जारी है|
इंदिरापुरम CO अभय कुमार मिश्रा ने बताया,''आज दोपहर वसुंधरा सेक्टर 15 से हमें सूचना मिली कि एक घर में एक महिला बेहोश है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि महिला के पति ने उसे चाकू मार दिया है। उसने(पति ने) महिला के सिर और गले पर चाकू से वार कर दिया है|
हमला करने के बाद पति स्वंय छत से नीचे कूदा जिसमें उसके पैर में चोट लगी। महिला और पति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति का इलाज जारी है। परिजनों के तहरीर पर अभियुक्त पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है|