मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद में हथियार के दम पर दिनदहाड़े डकैती: बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर 4 लाख कैश और गहने लेकर फरार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: गाजियाबाद में सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। गाज़ियाबाद के नेहरू नगर क्ष…

गाजियाबाद में हथियार के दम पर दिनदहाड़े डकैती: बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर 4 लाख कैश और गहने लेकर फरार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
गाजियाबाद में हथियार के दम पर दिनदहाड़े डकैती: बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर 4 लाख कैश और गहने लेकर फरार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद:  गाजियाबाद में सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला।  गाज़ियाबाद के नेहरू नगर क्षेत्र में 4 बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।सिहानीगेट इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट से सनसनी मच गई । बदमाश 4 लाख की नगदी समेत करीब 10-15 लाख रुपये का माल लूट कर ले गए।



जानकारी के मुताबिक, सिहानीगेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर के एफ-ब्लॉक में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिल्डर के घर में घुसकर मां-बेटी और ननंद को बंधक बनाकर चार लाख की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।



घटना के दौरान घर में बदमाशों ने बिल्डर गुलाब सिंह भाटी की बहू प्रिया और उसकी दो बेटियां (8 वर्षीय बहन वंशिका, छह महीने की काव्या) और ननद मौजूद थे। । इस दौरान डोर बेल बजने पर वंशिका ने गेट खोला तो चार नकाबपोश बदमाश घर में आ घुसे और चाकू व पिस्टल की नोक पर तीनों को एक कमरे में बंधक बना दिया।   



बदमाशों ने प्रिया को हथियार के बल पर रस्सी से बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दी। उसके बाद बदमाशों ने एक-एक करके सभी कमरों में लूटपाट शुरू कर दी। करीब आधा घंटा घर का कोना-कोना खंगाल कर बदमाश 4 लाख रुपये समेत करीब 10 लाख रुपये का माल लूट कर ले गए।



टना की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। SSP पवन कुमार ने बताया, “लूट में लगभग 4 लाख रुपये और कुछ जेवरात की लूट हुई है। आसपास के CCTV कैमरा की मदद ली जा रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही।”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।