मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मकान का किराया भरने के लिए ई-रिक्शा ड्राइवर को खुरपा व चाकुओं से गोदकर मार डाला: गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार हत्यारों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद/नई दिल्ली: गाजियाबाद के लोनी इलाके में ई-रिक्शा चालक सुभाष चंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ई-रिक्शा चालक सुभाष चंद्र की हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को बोरी में भरकर कर फेंक दिया। ई-र…

मकान का किराया भरने के लिए ई-रिक्शा ड्राइवर को खुरपा व चाकुओं से गोदकर मार डाला: गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार हत्यारों को किया गिरफ्तार
मकान का किराया भरने के लिए ई-रिक्शा ड्राइवर को खुरपा व चाकुओं से गोदकर मार डाला: गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार हत्यारों को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद/नई दिल्लीगाजियाबाद के लोनी इलाके में ई-रिक्शा चालक सुभाष चंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ई-रिक्शा चालक सुभाष चंद्र की हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को बोरी में भरकर कर फेंक दिया। ई-रिक्शा को छुपा दिया और बैटरी अपने घर में रख ली| यह घटना 14 सितंबर की है|  शव बरामद करते हुए  गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार घटना में प्रयुक्त चाकू व खुरपा सहित एक लड़की और 3 पुरषों को गिरफ्तार किया है।



14 सितंबर को ई-रिक्शा चालक सुभाष चंद्र (मृतक) के बेटे ने अपने उसके पिता की हत्या कर शव छिपा देने के सम्बन्ध में थाना लोनी पर मामला दर्ज कराया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लोनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लोनी की टीम गठित की गई थी।



प्रभारी निरीक्षक लोनी अजय चौधरी ने टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में भौतिक साक्ष्य,सीसीटीवी कैमरे,सर्विलांस के माध्यम से प्रकाश आये आरोपियों को बिजेन्द्र ( 42 वर्ष) पुत्र गोपाल, 2. रमेश ( 20 वर्ष) पुत्र गोपाल, 3. गोपाल ( 62 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश एवं एक अभियुक्ता रिकी ( 25 वर्ष) पत्नी कुशल समस्त निवासीगण सबलूगढी थाना लोनी को शनिवार सुबह 07.40 बजे पुस्ता तिराहा मन्दिर के पास लोनी से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू व एक अदद खुरपा के गिरफ्तार किया गया हैं।



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साहब हम किराये के मकान में रहते है। मकान मालिक का हम लोगो के ऊपर काफी किराया चढ़ गया था और उसने हमें घर से निकालने को कह दिया था लेकिन हमारे पास किराया देने के लिये पैसे नहीं थे हमे पैसो की बहुत अवश्यकता थी।



आरोपी गोपाल ने बताया कि,''14 सितंबर को रमेश व बिजेन्द्र ने मिलकर हमारे जानकार ई रिक्शा चालक सुभाष को कुछ सामान लाने के बहाने बुक किया और उसे अपने घर ले आये|  घर आते ही हम लोगो ने व घर पर मौजूद रिंकी के साथ मिलकर योजना बनायी कि ई रिक्शा वाले सुभाष को मारकर उसका ई रिक्शा व बैट्री बेंचकर पैसे से मकान का किराया भर देंगे|  


न्यूड वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमैल कर पैसे हड़पने वाली गिरोह की 3 लड़कियां गिरफ्तार 



फिर हम सबने मिलकर चाकू व खुरपा से सुभाष की हत्या कर दी और हम चारो ने मिलकर सुभाष के शव को छिपाने की नीयत से बोरे में भर कर ई रिक्शा में रखवाया था फिर रमेश व बिजेन्द्र शव को रिक्शा में लेकर पास के जंगल मे पावी खड़खड़ी रोड पर खेत के किनारे गढ्ढ़े में ले जाकर फेक दिया और हम लोगो ने ई रिक्शा को घर के बाहर यह सोचकर बाहर छिपा दिया कि मामाला शांत हो जाने पर ई-रिक्शा को बेंचकर पैसा बना लेंगे तथा मकान का किराया भर देंगें।



इनकी हुई गिरफ्तारी: 

1. बिजेन्द्र पुत्र गोपाल निवासी सबलूगढी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उम्र 42 वर्ष 

2. रमेश पुत्र गोपाल निवासी सबलूगढी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष 

3. गोपाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी नसबलूगढी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उम्र 62 वर्ष

 4. रिंकी पनि कुशल निवासी सबलूगढी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।