गाज़ियाबाद: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरटीई के तहत गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले न करने पर जिले के स्कूलों को नोटिस किया गया है।आरटीई (राइट टू एज्यूकेशन) एक्ट के तहत बच्चों के दाखिले न करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। प्रशासन ने इन स्कूलों को दो बार नोटिस जारी किया। लेकिन इसके बावजूद भी स्कूल की तरफ से राइट टू एज्यूकेशन एक्ट के तहत दाखिले बच्चों को दाखिला दे नहीं रहे हैं।
RTE के तहत बच्चों को एडमिशन नहीं देने वाले स्कूलों पर प्रशासन कार्रवाई करने की तौयारी में है। गाजियाबाद के डीएम की सख्ती के बाद सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। अब जिला स्तर पर प्रक्रिया को पूरा कर स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए डीएम की ओर से शासन को फाइल भेजी जा सकती है
इस मामले में आज यानी बुधवार को गाज़ियाबाद सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने बताया,'' RTE के तहत बच्चों के नामांकन की लिस्ट आई थी, जिसके लिए बच्चों को स्कूल एलॉट किए गए। कुछ स्कूल दाखिला देने से मना कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुल 34 स्कूलों को नोटिस दिया है। एडमिशन नहीं देने पर स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है|
ये हैं 34 स्कूल:
एलन हाउस पब्लिक स्कूल वसुंधरा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-1 व सेक्टर-6, देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम, सिल्वर शाइन पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर, सीपी आर्या पब्लिक स्कूल स्वर्ण जयंतीपुरम गाजियाबाद, देहरादून पब्लिक स्कूल संजय नगर, दिल्ली मारथोमा पब्लिक स्कूल कर्पूरीपुरम, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दुहाई, परमहंस पब्लिक स्कूल संजय नगर, गुरुकुल द स्कूल एनएच-9, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल राजनगर एक्सटेंशन, परिवर्तन स्कूल राजनगर,
दशमेश पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन, डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन, होली एंजेल्स स्कूल शालीमार गार्डन, खेतान पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, शंभू दयाल ग्लोबल स्कूल, बीआर पब्लिक जूनियर स्कूल विजयनगर, चिल्ड्रन एकेडमी प्रताप विहार, सीएसएचपी पब्लिक स्कूल विजयनगर, दयाल पब्लिक स्कूल विजयनगर, गुरुकुल द स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर, लीलावती पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, रोजबेल पब्लिक स्कूल विजयनगर, एसएसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप विहार, सफायर इंटरनेशनल स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक।