मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद में नाले की खुदाई के दौरान गिरी स्कूल की दीवार: पांच मजदूर दबे, 3 की मौत; 2 मजदूरों की हालत गंभीर

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई| इससे वहां काम कर रहे 11 मजदूरों में से 5 मजदूर दब गए| इस हादसे में तीन मजदू…

गाजियाबाद में नाले की खुदाई के दौरान गिरी स्कूल की दीवार: पांच मजदूर दबे, 3 की मौत; 2 मजदूरों की हालत गंभीर
गाजियाबाद में नाले की खुदाई के दौरान गिरी स्कूल की दीवार: पांच मजदूर दबे, 3 की मौत; 2 मजदूरों की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई| इससे वहां काम कर रहे 11 मजदूरों में से 5 मजदूर दब गए| इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है बताई जा रही|



विजय नगर के सीओ स्वतंत्र देव सिंह ने बताया,''विजय नगर थाने पर सूचना मिली कि डीएवी पब्लिक स्कूल, चौकी प्रताप विहार के पास एक दुर्घटना हुई है, नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान स्कूल की दीवार नाले की खुदाई के कारण उसमें गिर गई इससे वहां काम कर रहे 11 मजदूरों में से 5 मजदूर दब गए| इनमें से 3 मजदूर मृत अवस्था में मिले और 2 मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|



दमकल विभाग ने बताया कि रात 2.30 बजे थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में न्यू रेनबो स्कूल के पास सड़क किनारे नगर निगम के द्वारा  सीवर बनाने का कार्य रात्रि में चल रहा था। पुलिस सूचना मिली कि सीवर की दीवार गिर गई है, जिसमें पांच मजदूर दब गए हैं।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रेगड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी पांचों मजदूरों को निकालकर एमएमजी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां मुनकेश मोशीन, अहजाज पुत्र शमशाद, तौकिर सभी निवासीगण बिहार को मृत घोषित कर दिया गया व सिराजुद्दीन पुत्र मुजीबुद्दिन और शाहबीर पुत्र नजीर निवासीगण अरररिया, बिहार घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।