मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

गाजियाबाद - पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का हुआ अनावरण

गाजियाबाद: अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आज मां भारती के महान सपूत, हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद, प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्…

गाजियाबाद - पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का हुआ अनावरण
गाजियाबाद - पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का हुआ अनावरण | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आज मां भारती के महान सपूत, हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद, प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का त्यागी समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अनावरण किया गया। आज प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सर्वप्रथम प्रतिमा लगाने के स्थल राजनगर एक्सटेंशन चौराहे 'प्रकाशवीर शास्त्री चौक' (मेरठ रोड) गाजियाबाद पर पूर्ण विधि-विधान स?? हवन का आयोजन किया गया।


उसके पश्चात मुरादनगर के भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद ममता त्यागी,  प्रसिद्ध डॉक्टर संजय त्यागी, बाबा विद्यानंद त्यागी, कनर्ल टीपी एस त्यागी, पुनीत त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, भाजपा नेता राजेंद्र त्यागी, अजय त्यागी दिनकरपुर, अनिल त्यागी भदौली आदि के साथ त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने मेरठ रोड़ स्थित 'प्रकाशवीर शास्त्री' चौक पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें माल्यार्पण करते हुए नमन् किया।



इस अवसर पर बोलते हुए मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि हमें प्रकाशवीर शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। डॉक्टर संजय त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री देश की अनमोल धरोहर हैं, उनके ओजस्वी विचार समाज का मार्ग दर्शन कर सकते हैं।


आज के कार्यक्रम में अध्यक्षता बाबा विद्यानंद त्यागी ने की तथा संचालन राजीव त्यागी प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर संरक्षक विजेंदर त्यागी मकनपुर, आसाराम त्यागी, मंगू प्रधान, एसपी त्यागी, अनिल त्यागी, अजय त्यागी, पार्षद संजय त्यागी, पार्षद मनोज त्यागी, पार्षद कुलदीप त्यागी, पार्षद वीरेंद्र त्यागी, पार्षद राधेश्याम त्यागी, संजय बहेड़ी, अरुण वैरा, मुकेश मकनपुर, रामकिशन सिहानी, पवन त्यागी, राजीव त्यागी, राजकुमार त्यागी, नरवीन त्यागी, नितिन त्यागी, अजय बाबा, राजपाल त्यागी, भूषण त्यागी, राजकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, अक्षय त्यागी, राकेश त्यागी, डा सुनील त्यागी, छाया त्यागी, सीमा त्यागी, योगेश त्यागी योगी, एडवोकेट दीपक त्यागी, संदीप त्यागी नारंगपुर, यज्ञदत्त त्यागी आदि उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।