मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़" में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित

पटना, संवाददाता। ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, पटना में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना मेदांता…

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़" में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़" में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित | फ़ोटो: TVL News

पटना, संवाददाता। ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, पटना में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना मेदांता अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक ने रंजन कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सौरभ शर्मा और श्रुति मेहरोत्रा कर रही थीं। इस कार्यक्रम में कृष्णमोहन पासवान (मुखिया, नरही पीरही पंचायत), मुमताज़ अंसारी एवं सर्वेश यादव (जिला पारषद, दुल्हिनबाजार प्रखंड) तथा अखिलेश्वर प्रसाद यादव (पैक्स अध्यक्ष, नरही पीरही पंचायत) की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लघु नाटकों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की महत्ता, सेवा भावना और समाज में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों के अथक परिश्रम और समर्पण को सम्मान देना था। संस्थान के निदेशक मंडल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में संस्थान की ओर से और अधिक समर्पित स्वास्थ्यकर्मी समाज को उपलब्ध कराए जाएँगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।