मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

डलास पहुंचे ग्लोबल स्टार रामचरण आज होगा गेम चेंजर का मेगा प्री-रिलीज इवेंट,

ग्लोबल स्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' शनिवार को यूएसए के डलास के कर्टिस कलवेल सेंटर में अपना भव्य प्री-रिलीज करेंगे। वहीं सुपरस्टार तीन साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे।ग्लोबल स्टार रा…

डलास पहुंचे ग्लोबल स्टार रामचरण आज होगा गेम चेंजर का मेगा प्री-रिलीज इवेंट,
डलास पहुंचे ग्लोबल स्टार रामचरण आज होगा गेम चेंजर का मेगा प्री-रिलीज इवेंट, | फ़ोटो: TVL News

ग्लोबल स्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' शनिवार को यूएसए के डलास के कर्टिस कलवेल सेंटर में अपना भव्य प्री-रिलीज करेंगे। वहीं सुपरस्टार तीन साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे।



ग्लोबल स्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ शनिवार को यूएसए के डलास के कर्टिस कलवेल सेंटर में अपना भव्य प्री-रिलीज करेंगे। फिल्म की ओवरसीज बुकिंग शुरू हो चुकी है।तीन साल के इंतजार के बाद, राम चरण की मुख्य भूमिका में सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज के साथ वापसी करेंगे। वहीं इसके इवेंट के लिए एक्टर पहले से डलास पहुंच चुके हैं।



डलास में आयोजित होगा ये धमाकेदार इवेंट

दरअसल, यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, नासर, सुनील प्रकाश राज और जयराम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं और राम चरण ने गाने और पोस्टर रिलीज और प्री-रिलीज इवेंट के जरिए फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।



इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर राम चरण ने यूएसए के डलास में प्री-रिलीज इवेंट की तारीख और स्थान की घोषणा की है। सामने आए इस वीडियो में राम चरण ने सफेद शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं और अपने लुक को कंप्लीट करन के लिए उन्होंने चश्मा लगाया हुआ  है। उन्होंने घोषणा की कि यह कार्यक्रम 21 दिसंबर को डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में आयोजित किया जाएगा।



आपको बता दें, संयुक्त राज्य अमेरिका में भी गेम चेंजर को लेकर चर्चा उतनी ही तीव्र है, जहां प्रशंसक बेसब्री से राम चरण के आने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी शानदार उपस्थिति और ऑस्कर विजेता RRR जैसी फिल्मों में अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, गेम चेंजर से वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भारी हंगामा मचाने की उम्मीद है। फिल्म का टीज़र लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें कियारा और निर्देशक एस शंकर सहित ‘गेम चेंजर’ की टीम शामिल हुई। विशेष रूप से, राम चरण लखनऊ में ‘गेम चेंजर’ के टीज़र लॉन्च कार्यक्रम में नंगे पैर शामिल हुए। उन्हें पूरी तरह से काले रंग की एथनिक पोशाक – कुर्ता, पायजामा और स्टोल पहने देखा गया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।