Goa Assembly Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Vidhan Sabha Chunav 2022) के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज यानी सोमवार को गोवा में प्रचार करने पहुंची | इस दौरान गोवा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नोवेलिम में महिला सम्मेलन में अपार प्यार, सम्मान और आराधना के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने गोवा के नुवेम और नावेलिम में कॉर्नर मीटिंग्स को भी संबोधित किया और कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी गोवा की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।'
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' ये चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि गोवा के भविष्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। गोवा संसाधनों, प्राकृतिक सौंदर्य, स्कील और युवा जनसंख्या के दृष्टि से समृद्ध है, लेकिन आज यहां देश में दूसरी सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी भी है| मौजूदा सरकार को रोज़गार, गोवा के प्राकृतिक सौंदर्य की रक्षा किस प्रकार की जाए इस पर काम करना होगा। लेकिन यहां सरकार का ध्यान इसपर नहीं बल्कि इसपर है कि किस प्रकार से सत्ता में काबिज़ रहा जाए|
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,''गोवा में कांग्रेस सरकार गोवा का शासन गोवा के लोगों के हाथ में देगी। गोवा के लोगों के हाथ को मजबूत करेगी। गोवा के लोगों के हाथों में बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति देगी।
गोवा में 14 फरवरी को होगा मतदान
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। बता दें कि,''साल 2017 के चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने साँठ-गाँठ कर सरकार बना ली थी
पिछले चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटों पर मिली थी जीत
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीती थी। कांग्रेस का गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ अनौपचारिक गठबंधन भी था, जिसने 3 सीटें जीती। तब बीजेपी के खाते में 13 सीटें आई थी। बीजेपी ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों, तीन निर्दलीय विधायकों और एमजीपी के 3 विधायकों के साथ मिलकर 22 का जादुई नंबर हासिल कर लिया और गोवा में सरकार बना ली। कुछ वक्त बाद 11 कांग्रेस विधायक भी टूट कर बीजेपी में आ गए। इस बार भी चुनाव से पहले काफी दलबदल हुई है। हर पार्टी के लोग इधर उधर गए हैं।
कांग्रेस के गोवा प्रभारी और एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी दिनेश गुनडु राव ने कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में गए काफी लोग वापस आना चाहते थे लेकिन हमने उन्हें वापस पार्टी में स्वीकार नहीं किया।