मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोलू गोल्ड का 'मेकअप वाला मुखड़ा' हुआ रिलीज, हॉट नजर आईं सनाया

भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वो इसलिए कि सिंगर अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गोलू गोल्ड के इस बीच कई गाने रिलीज हु…

गोलू गोल्ड का 'मेकअप वाला मुखड़ा' हुआ रिलीज, हॉट नजर आईं सनाया
गोलू गोल्ड का 'मेकअप वाला मुखड़ा' हुआ रिलीज, हॉट नजर आईं सनाया | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वो इसलिए कि सिंगर अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गोलू गोल्ड के इस बीच कई गाने रिलीज हुए हैं और वे सभी सुपरहिट साबित हुए हैं सिंगर के गानों को लोगों का खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि उनका हर गाना वायरल हो जाता है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज गोलू गोल्ड का नया भोजपुरी गाना 'मेकअप वाला मुखड़ा' युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।



इस सांग को दुबई की स्पेशल लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में गोलू गोल्ड का साथ अभिनेत्री सनाया सिंघानिया ने दिया है। गोलू और सनाया दुबई में डांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे दुबई का मनोहारी लोकेशन दिख रहा है। खूबसूरत लोकेशन पर अट्रैक्टिव ड्रेस लुक में लाजवाब अदाकारी करते हुए दोनों सितारों ने तबाही मचा दिया है। इस गाने में गोलू के साथ सनाया ने अपनी कातिलाना ङोनु का खूब जादू चला रही हैं।



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'मेकअप वाला मुखड़ा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके सिंगर गोलू गोल्ड हैं। इस सांग के लिरिक्स प्रभु बिसुनपुरी ने लिखे हैं। वही फीचर सनाया सिंघानिया ने किया है। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। रिकॉर्डिंग विकाश यादव, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल, एडिटर मीत जी, डीआई रोहित, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) का है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।