मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : कोटेदार ने 149.80 कुंतल खाद्यान्न का किया गबन,कमिश्नर से शिकायत

गोंडा। जनपद के कटरा बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा में कोटेदार द्वारा कूटरचना कर 149. क्विंटल 80 किलो खाद्यान्न गबन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण दीप नारायण शुक्ला ने मंडलायुक्त दे…

गोंडा न्यूज़ : कोटेदार ने 149.80 कुंतल खाद्यान्न का किया गबन,कमिश्नर से शिकायत
गोंडा न्यूज़ : कोटेदार ने 149.80 कुंतल खाद्यान्न का किया गबन,कमिश्नर से शिकायत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा। जनपद के कटरा बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा में कोटेदार द्वारा कूटरचना कर 149. क्विंटल 80 किलो खाद्यान्न गबन करने का मामला सामने आया है।


 ग्रामीण दीप नारायण शुक्ला ने मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल को पत्र देकर कोटेदार मंजू देवी और संबंधित पूर्ति निरीक्षक व एआरओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीप नारायण के अनुसार, ग्राम पंचायत कोटिया मदारा की कोटेदार मंजू देवी ने एक फर्जी मार्कशीट के आधार पर कोटे की दुकान हासिल की थी।


 आरोप है कि कोटेदार ने अंत्योदय कार्डधारक श्याम मनोहर और हीरालाल के नाम पर 2007 से लेकर अक्टूबर 2024 तक 149. क्विंटल 80 किलो खाद्यान्न का गबन किया है। इसमें श्याम मनोहर के राशन कार्ड पर 83. क्विंटल 30 किलो व हीरालाल के राशन कार्ड पर 66 क्विंटल 50 किलो राशन का कूटरचना के माध्यम से गबन किया गया। दीप नारायण ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी,


जिसके बाद कार्रवाई के नाम पर केवल हीरालाल का राशन कार्ड निरस्त किया गया और श्याम मनोहर के राशन कार्ड से कोटेदार के पुत्र सचिन व पुत्री शालिनी के नाम हटाए गए। आरोप है कि संबंधित पूर्ति निरीक्षक और एआरओ राम शरन ने कोटेदार को बचाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई से बचाते रहे।


 शिकायत कर्ता ने मंडलायुक्त से मांग की है कि कोटेदार, पूर्ति निरीक्षक और एआरओ राम शरन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और कोटेदार की दुकान को निरस्त किया जाए व कोटेदार द्वारा घोटाला किए गए 149 कुंतल 80 किलो सरकारी राशन की रिकवरी करवाई जाए।


 मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।