गोंडा न्यूज़ : पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर क्षेत्र में निकाली गयी शोभायात्रा का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शोभायात…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़ : पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर क्षेत्र में निकाली गयी शोभायात्रा का किया निरीक्षण — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शोभायात्रा के आयोजको/संचालकों/प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों, श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी साथ ही अवगत कराया गया कि शोभायात्रा के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किए गए है। शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। संवेदनशील स्थलों के शोभायात्रा के मार्गो पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी लगाया गया है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत समुचित वीडियोंग्राफी करायी जा रही है। महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी करवायी जा रही है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल प्लेटफार्म पर यदि किसी के द्वारा फैलायी गयी तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इस अवसर पर प्र0नि0 को0 नगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।