मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोण्डा न्यूज़ : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा

कर्नलगंज,गोण्डा। श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कर्नलगंज नगर में प्रभात फेरी का दौर शुरू हो गया है। भोर होते ही नगर में गुरुवाणी की धुन गूंजती है। गुरुसिंह सभा एवं संगत के…

गोण्डा न्यूज़ : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा
गोण्डा न्यूज़ : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा | फ़ोटो: TVL News

कर्नलगंज,गोण्डा। श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कर्नलगंज नगर में प्रभात फेरी का दौर शुरू हो गया है। भोर होते ही नगर में गुरुवाणी की धुन गूंजती है। 


गुरुसिंह सभा एवं संगत के द्वारा सोमवार से सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह जानकारी कमेटी के प्रधान पृथीपाल सिंह पाले ने देते हुए बताया कि प्रभात फेरी 2 जनवरी तक निकलेगी और गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहब की आरंभता होगी।


 जिसका समापन 4 जनवरी शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में पटियाला बैंड, पंजाबी भांगड़ा, निहंग सिंह द्वारा जाता सहित बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा और स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही हैं।


 4 जनवरी को कीर्तन दरबार सजेगा। दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। कीर्तन समापन के बाद लंगर शुरू होगा,जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा।


 4 जनवरी को ही गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की अगुवाई में एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 7 बजे गुरुद्वारा साहिब में वापस पहुंचकर समाप्त होगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।