मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

गोंडा न्यूज़ : AVVP ने सपा मुखिया व सपा सांसद का पुतला दहन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के सांसद रामजी लाल सुमन व सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दह'न कर कार्यक्रम किया गया । जिसमें विभाग संयोजक मुकेश सोनी ने कहा कि सपा सांसद रामज…

गोंडा न्यूज़ : AVVP ने सपा मुखिया व सपा सांसद का पुतला दहन किया
गोंडा न्यूज़ : AVVP ने सपा मुखिया व सपा सांसद का पुतला दहन किया — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के सांसद रामजी लाल सुमन व सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दह'न कर कार्यक्रम किया गया । जिसमें विभाग संयोजक मुकेश सोनी ने कहा कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महान योद्धा मेवाड़ के महान राजा महाराणा संग्राम सिंह महाराणा सांगा के ऊपर अभद्र टिप्पणी व वर्तमान हिंदू को मुसलमान के बाबर का वंशज कहते हैं वह महान योद्धा महान राजा महाराणा सांगा को कायर और गद्दार जैसे अपमानजनक शब्दों के साथ अपमानित किया है।


तहसील संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि सर्व समाज के आदर्श व भारत के गौरव राणा सांगा के अपमान के विरोध में आज अभाविप गोंडा जिले के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया राणा सांगा का अपमान करने वाले सपा सांसद व उनका संरक्षण देने वाले सपा मुखिया का पुतला दह'न कर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज किया और कहा कि आज यहां प्रमुख लोगों के साथ उपस्थित होकर पुतला द'हन हुआ है अगर माफी नहीं मांगते हैं तो दिल्ली आवास का घेराव करने की चेतावनी दिया।


नगर मंत्री अमरेश प्रजापति ने कहा 80 घाव लगे थे शरीर पर एक आंख चला गया एक पैर घायल हो गया तब भी उसकी तलवार शत्रुओं के ऊपर चलती है ऐसे महान योद्धा को गद्दार कहा गया ऐसे अपमानो को विद्यार्थी परिषद् बर्दाश्त नहीं करेगा।


विभाग कार्यालय मंत्री सुरज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि सपा सांसद द्वारा माफी मांगने का कार्य नहीं किया जाता है तो जल्द ही एक बड़ी जन आंदोलन चलाने को कहा


इस आंदोलन में प्रमुख रूप से अजय शुक्ला जी विभाग संगठन मंत्री हरिओम जी जिला संगठन मंत्री,अभिषेक सिंह नगर विस्तारक ,मनीष सिंह,दीपक कनोजिया,राम गोविंद चौबे,शक्ति कपूर,शिवम यादव,उमंग सिंह, रामानंद मिश्रा,अजय पांडे,शशि शुक्ला, प्रिया यादव,रीता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।