मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर सगे भाइयों ने शराब पिलाकर कर दी थी हत्या हुए गिरफ्तार!

Gonda जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को मिली सिर कटी लाश की घटना सफल अनावरण करते हुए 03 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके निशानदेही पर आ'लाकत्ल 01 अदद ग'ड़ासा बरामद किया है।पुलि…

गोंडा न्यूज़ : बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर सगे भाइयों ने शराब पिलाकर कर दी थी हत्या हुए गिरफ्तार!
गोंडा न्यूज़ : बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर सगे भाइयों ने शराब पिलाकर कर दी थी हत्या हुए गिरफ्तार! — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


Gonda जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को मिली सिर कटी लाश की घटना  सफल अनावरण करते हुए 03 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके निशानदेही पर आ'लाकत्ल 01 अदद ग'ड़ासा बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 191/25, धारा- 103(1), 238 बीएनएस से सम्बन्धित 03 आरोपी हत्याभियुक्तों 01. अक्षय कोरी, 02. मनोज कुमार कोरी, 03. संजय कुमार कोरी को महादेवा ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आ'लाकत्ल 01 अदद ग'ड़ासा बरामद किया गया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण-


थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दत्तनगर विशेन में दिनांक 15.03.2025 की शाम को एक व्यक्ति का श'व खेत में मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मृतक की पहचान इंद्रभान सिंह उर्फ छोटू सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र हीरा सिंह नि० ग्राम दत्तनगर विशेन थाना को० नगर गोण्डा के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि इंद्रभान दिनांक 11.03.2025 से गायब था । श'व को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक के पिता हीरा सिंह के लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0- 191/25, धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस एसओजी/सर्विलांस सहित कुल 04 टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।


इसी क्रम में आज दिनांक 16.03.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना की सूचना के मात्र 24 घंटों के भीतर 03 आरोपी हत्/याभियुक्तों 01. मनोज कुमार कोरी, 02. संजय कुमार कोरी, 03. अक्षय कोरी को महादेवा ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आ'लाकत्ल 01 अदद ग'ड़ासा बरामद किया गया। साक्ष्य व आ,लाकत्ल ग'ड़ासा बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस व  4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार


हत्याअभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पूछताछ का विवरण-


पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक (इंद्रभान सिंह उर्फ छोटू सिंह) से दोस्ती थी और साथ रहकर पेंटिग आदि का कार्य करते थे तथा एक दुसरे के घर आना जाना था। उसी दौरान मृतक का प्रेम-प्रसंग अभियुक्तों के बहन से चलने लगा जिसकी जानकारी अभियुक्तों को हो गयी थी। मृतक इन्द्रभान अभियुक्तों के सामने ही फोन पर बाते किया करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। काफी समझाने के पश्चात् भी बात न मानने पर अभियुक्तों द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक इंद्रभान को जान से मारने की योजना बनाई तथा अभियुक्तगण एक राय होकर मृतक के साथ शराब पीने के बाद नशे की हालत में योजनाबद्ध तरीके से पास में रखे गड़ासा से गले पर वार करके हत्या कर श'व को पास के गेहूँ के खेत में छिपाकर मौके से फरार हो गये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-


01. मनोज कुमार कोरी पुत्र धनीराम निवासी खैरा भवानी मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


02. संजय कुमार कोरी पुत्र धन्नीराम कोरी निवासी खैरा भवानी मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


03. अक्षय कोरी पुत्र ननकऊ कोरी निवासी खैरा भवानी मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-


01. मु0अ0सं0- 191/25, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस, 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


बरामदगी-


01. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद गड़ासा बरामद।


गिरफ्तारकर्ता टीम-


01. श्री संतोष कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।


02. उ0नि0 रजनीश द्विवेदी


03. उ0नि0 उदित कुमार वर्मा


04. का0 दीपक सिंह


05. का0 अनिल यादव


06. का0 शशांक द्विवेदी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।