मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : मामूली कहासुनी पर दबंगों का कहर, युवक पर जानलेवा हमला

गोंडा थाना क्षेत्र के पचावरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।मृतक 30 वर्षीय शकील 15 जनवरी को देर शाम अपने घर से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुपर स्प्लेंडर गाड़ी से निकला था। पर…

गोंडा न्यूज़ : मामूली कहासुनी पर दबंगों का कहर, युवक पर जानलेवा हमला
गोंडा न्यूज़ : मामूली कहासुनी पर दबंगों का कहर, युवक पर जानलेवा हमला — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा थाना क्षेत्र के पचावरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।


मृतक 30 वर्षीय शकील 15 जनवरी को देर शाम अपने घर से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुपर स्प्लेंडर गाड़ी से निकला था। परिजनों को मृतक शकील द्वारा एक शादी समारोह में जाने की बात बताई गई थी


जिसके बाद परिजनों ने जाने दिया था। मृतक शकील जब 16 जनवरी को सुबह तक वापस नहीं पहुंचा और तब परिजनों ने काफी खोजबीन किया। पता न चलने पर इटियाथोक थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके इटियाथोक थाने की पुलिस और परिजनों द्वारा गायब शकील की तलाश की जा रही थी।


जहां आज शनिवार देर शाम मकदूम प्रवा गांव के पास स्थित नहरपुलिया के किनारे स्थित गड्ढे में लाश मिली है। इटियाथोक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। अगर बात करें मृतक शकील के परिजनों की तो मृतक शकील के पिता की एक दशक पहले ही मौत हो चुकी है।


मृतक शकील के बड़े भाई सऊदी अरब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतक शकील के एक 6 माह का बेटा अरहम और एक चार वर्ष की बेटी अनम है जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।


मृतक शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरी मामले को लेकर के इटियाथोक थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया की


मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।


प्रथम दृष्टिया मृतक शकील के कान और शरीर के कई अ??गों पर जंगली जानवर के नोचने का निशान है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।