मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोण्डा न्यूज़ : किसान समस्याओं को लेकर किसान सभा ने डीएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन

गोंडा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा गोण्डा द्वारा किसान समस्याओं को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा को दीनानाथ त्रिपाठी अध्यक्ष एवं अरुण त्रिपाठी मन्त्री के नेतृत्व में सौंपा गया।ज्ञाप…

गोण्डा न्यूज़ : किसान समस्याओं को लेकर किसान सभा ने डीएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन
गोण्डा न्यूज़ : किसान समस्याओं को लेकर किसान सभा ने डीएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

गोंडा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा गोण्डा द्वारा किसान समस्याओं को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा को दीनानाथ त्रिपाठी अध्यक्ष एवं अरुण त्रिपाठी मन्त्री के नेतृत्व में सौंपा गया।


ज्ञापन में गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली, किसानों से लोडिंग व अनलोडिंग के नाम पर हो रही


वसूली रोकने तथा गन्ना ग्रय केन्द्रों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने, बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान किए जाने, कृषि विभाग द्वारा नि: शुल्क बीज वितरण की जांच एवं स्थलीय बुआई सत्यापन कराने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने,


कृषि यन्त्रों को जी.एस.टी. मुक्त कर सब्सिडी जारी करने, छुट्टा जानवरों से खेतों को बचाने, गौशालाओं में पर्याप्त चारा व बाउन्ड्री सुरक्षित किए जाने,


नहरों से सिंचाई सुविधा के लिए प्रारम्भ से अन्तिम छोर तक सफाई के साथ पानी उपलब्ध कराने तथा जनपद में बन्द पड़े नलकूपों के अविलम्ब संचालन के लिए मांग की गई।


ज्ञापन देने वालों में राम किशोर अरुणदेव पाण्डेय, हनुमान तिवारी, कल्लू शाह, मो० हुसैन, ननकऊ नेता, राम किशोर भारती, रामकुमार, रामसागर चौबे, विवेक पाण्डेय, उमेशचन्द्र, महफूज, मकसूद आदि किसान नेता उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।