मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : सामुदायिक शौंचालय में मांसाहारी रेस्टोरेंट और शराबियों का अड्डा, प्रशासन मौन

तहसील मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद कर्नलगंज की एक बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आई है, जहां कर्नलगंज तहसील और कोतवाली के सामने लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय को मांसाहारी रेस्टोरेंट और शराब…

गोंडा न्यूज़ : सामुदायिक शौंचालय में मांसाहारी रेस्टोरेंट और शराबियों का अड्डा, प्रशासन मौन
गोंडा न्यूज़ : सामुदायिक शौंचालय में मांसाहारी रेस्टोरेंट और शराबियों का अड्डा, प्रशासन मौन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


तहसील मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद कर्नलगंज की एक बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आई है, जहां कर्नलगंज तहसील और कोतवाली के सामने लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय को मांसाहारी रेस्टोरेंट और शराब पीने के अड्डे में बदल दिया गया है। यह शर्मनाक और निंदनीय कृत्य नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


शौचालय से उठ रही दुर्गंध, शराबियों के जमावड़े से आम जनता परेशान

सार्वजनिक स्थानों पर मांसाहार और शराब की बिक्री पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका ने खुद ही इन नियमों को ताक पर रख दिया है। तहसील परिसर के मुख्य द्वार पर खुले इस रेस्टोरेंट और शराबखोरी के अड्डे से आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मीट-मछली की दुर्गंध और शराब के नशे में धुत लोगों की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


प्रशासन जानबूझकर बना अनजान, समाजसेवियों ने जताई आपत्ति

स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। नगरपालिका की इस लापरवाही पर समाजसेवियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना


सरकार एक ओर सार्वजनिक स्थलों पर शराब और मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में सख्त कदम उठा रही है, वहीं नगर पालिका परिषद ने तहसील परिसर के मुख्य द्वार पर ही शराब और मांसाहार का ठिकाना खुलवा दिया। अब लोग बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम मांस और मदिरा का सेवन कर सकेंगे, जो सरकार के आदेशों की सीधी अवहेलना है। स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से इस अवैध गतिविधि को तुरंत बंद कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर इसी तरह लापरवाही बरती जाती रहेगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।