मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ :पच्चीस वर्षीय युवक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में,पूंछताछ मे जुटी

बीते पांच दिन से लापता युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके सिर और धड़ को दो अलग-अलग गांव में फेंक दिया गया। शनिवार की शाम युवक का धड़ खैरी गांव और सिर उसी के बगल नाईपुरवा गांव के समीप पड़े मिलने की…

गोंडा न्यूज़ :पच्चीस वर्षीय युवक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में,पूंछताछ मे जुटी
गोंडा न्यूज़ :पच्चीस वर्षीय युवक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में,पूंछताछ मे जुटी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बीते पांच दिन से लापता युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके सिर और धड़ को दो अलग-अलग गांव में फेंक दिया गया। शनिवार की शाम युवक का धड़ खैरी गांव और सिर उसी के बगल नाईपुरवा गांव के समीप पड़े मिलने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और घटना की पड़ताल में जुट गई थी। हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हिरासत लेकर पूंछताछ के लिए थाने ले गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली गोंडा क्षेत्र के दत्तनगर गांव का रहने वाला इंद्रसेन सिंह उर्फ छोटू (25) पुत्र हीरा सिंह पांच दिन पहले लापता हो गया था। परिवार वालों ने कोतवाली क्षेत्र की मिश्रौलिया चौकी पर उसके लापता होने की सूचना दी थी। शनिवार की शाम खैरी गांव के कुछ लोगों ने गेहूं के खेत में एक सिर विहीन शव पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस अभी युवक की पहचान का प्रयास कर रही थी कि इसी बीच खैरी गांव के बगल नाईपुरवा के पास युवक का सिर भी बरामद हो गया। शव के दोनों हिस्सों को बोरे में भरकर अलग- अलग स्थानों पर फेंका गया था। युवक की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई और उसकी पहचान छिपाने के लिए सिर और धड़ को अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया गया। वारदात की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक व नगर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक पच्चीस वर्षीय इंद्रभान के हत्या कांड में पुलिस ग्रामपंचायत खैरा के खैरी निवासी पांच संदिग्ध आरोपियों को पूंछताछ के लिए थाने ले गई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक का खैरी गांव के एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग मामला सामने आया है,जिसमें कुछ दिनों पूर्व मारपीट हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उक्त मामले में ही इंद्रभान सिंह की हत्या की गई है। पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग लड़की से पूंछताछ के बाद नगर कोतवाली के सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के खैरी निवासी मनोज, संजय, अक्षय कुमार सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। वहीं मृतक के परिजन खैरी निवासी मनोज व उसके परिवार के विरुद्ध नगर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।