मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की मिल रही धमकी,से परेशान युवक ने दे दी जान

छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूड़ाडीहा गांव के रहने वाले राजेश कुमार के मुताबिक बुधवार को गांव के ही गया प्रसाद उनके भतीजे हिमांशु (19) को अपने साथ बुलाकर बेलहरी बुजुर्ग गांव ले गए थे।साथ में गया प्रसा…

गोंडा न्यूज़ : दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की मिल रही धमकी,से परेशान युवक ने दे दी जान
गोंडा न्यूज़ : दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की मिल रही धमकी,से परेशान युवक ने दे दी जान — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूड़ाडीहा गांव के रहने वाले राजेश कुमार के मुताबिक बुधवार को गांव के ही गया प्रसाद उनके भतीजे हिमांशु (19) को अपने साथ बुलाकर बेलहरी बुजुर्ग गांव ले गए थे।


साथ में गया प्रसाद की पत्नी मायावती व बेटा राज भी था। आरोप है कि तीनों ने उनके भतीजे हिमांशु की पिटाई की और फिर उसे दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।


भतीजे के साथ मारपीट की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो हिमांशु काफी डरा हुआ था। वह उसे समझा बुझाकर किसी तरह से घर लाए‌।


रात में हिमांशु अपने कमरे में सोने गया था लेकिन फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत होकर उसने रात में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।


सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला तो गांव में हडकंप मच गया


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मामले में मृतक के चाचा ने एक महिला समेत तीन लोगों पर भतीजे को मारने पीटने और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।