गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में 5 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई है| पांच वर्षीय मासूम बच्ची का तालाब में शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को तालाब से निकालकर अपनी जांच शुरू कर दी| फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद|
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस के साथ-साथ मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। मां के साथ बच्ची नाना के घर रहती थी| बच्ची की मामी पर गला दबाकर हत्या का आरोप है| करनैलगंज के गौरवा खुर्द साईं तकिया का मामला।
गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गौरवा खुर्द के साईं तकिया के पास स्थित तालाब में पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची के शव को तालाब से निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डॉग स्क्वायड टीम को सूचित कर घटनास्थल पर बुलवाया, जिसके बाद पुलिस व डाग स्क्वायड की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक अजमेरी ग्राम सौगाना, पखरपुर जनपद बहराइच की पांच वर्षीय लड़की अल्फिसा अपने मामा के घर रह रही थी। कल शाम को सब लोग खाना खाकर सो गए थे, लेकिन सुबह उठने पर जब अल्फिसा नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। इस दौरान उसका शव घर के पास स्थित तालाब में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।