गोण्डा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोण्डा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के नेता कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे,लेकिन पहले ही चरण में जनता ने जो वोट डाले हैं उससे BJP नेता, कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। आज चौथे चरण का वोट जब पता लगेगा तब इनके नेता सुन्न पड़ जाएंगे और जब गोंडा में लोग वोट डालेंगे तो ये शून्य रह जाएंगे|
SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''डबल इंजन की सरकार में अगर कोई चीज डबल हुई है तो भ्रष्टाचार और महंगाई। इस बार जनता इनकी झूठ की पटरी को उखाड़ फेंकने का काम करेगी|
यादव ने कहा कि,''छोटे मोटे माफिया से घबराओ ना आप। ये छोटे मोटे माफिया ने ईंट गिरा कर कॉलेज बनवा लिए। आप हिम्मत से मुकाबला करिए। उत्तर प्रदेश से भगाइए उन्हें। अखिलेश यादव ने कहा कि,समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो साँड़ के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹500000 की आर्थिक मदद दी जाएगी| सपा सरकार बनेगी तो फौज और पुलिस में भर्ती करेंगे। सरकारी विभागों में रिक्त 11 लाख पदों पर भर्ती करने का काम करेंगे|
SP प्रमुख ने कहा कि,'बीजेपी को पता ही नहीं है कि जनता के बीच इनके खिलाफ 440 वोल्ट का करेंट चल रहा है| भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं|
अखिलेश यादव ने कहा कि ''पंडित सिंह जी ने हमें एक सड़क की तस्वीर दिखाई थी कि लोगों ने सड़क के गड्ढों में धान बो दिया। तब मैंने फैसला लिया कि सपा सरकार बनेगी तो ऐसी सड़क बनाएंगे कि कभी ये धान नहीं बो पाएंगे और फिर वो पक्की सड़क बन गई| अखिलेश यादव ने कहा कि,''मैंने सुना है कि किसी की भाषा बहुत गड़बड़ा रही है। पंडित सिंह जी आज हमारे बीच नहीं हैं, वो मुझे उसके बहुत किस्से सुनाते थे। एक माफिया है वो दारुल शफा गया वहां उसने स्कूटर देखा और फिर वो स्कूटर गायब हो गया|
बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां जो मुनाफे वाली भाजपा सरकार में बेंची जा रही है। वो कहावत आपने सुनी होगी। न रहेगा बांस न बजेगा बांसुरी के तहत ये आरक्षण खत्म कर रहे हैं| यादव ने कहा कि,''सपा को जिताओ पांच साल मुफ्त राशन पाओ। राशन के साथ मिल्क पाउडर, घी, सरसों का तेल भी फ्री देंगे|
गरीबों को राशन दे रही है भाजपा, ये राशन केवल नवंबर तक मिलना था। फिर चुनाव देख कर मार्च तक किया। अब दिल्ली वालों को पता है कि बाबा सीएम को लौटना नहीं है इसलिए उन्होंने भी इसके लिए बजट में पैसा नहीं दिया। भाजपा ने 700 किसानों कोे शहीद किया है। अगर भाजपा के नेता 700 बार भी उठक-बैठक लगाएंगे तो किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे| हमारा किसान झुका नहीं, अंततोगत्वा किसानों के दबाव में भाजपा को काले कानून वापस लेने पड़े| ये हमें नई एबीसीडी सिखा रहे थे। हमने भी कहा कि काका गए हैं मतलब काले कानून। तो बाबा भी जाएंगे।
महंगाई वाला दर्द सिर्फ परिवार वाले ही समझ सकते हैं। जिस घर में बेटा बेरोजगार हो उस परिवार का दर्द सिर्फ परिवार वाले ही समझ सकते हैं| सपा सरकार बनने पर बीएड-टेट वालों को समायोजित कर नौकरी देंगे। शिक्षा मित्रों को नौकरी देंगे। भाजपा वाले संविधान से मिले अधिकार से खिलवाड़ कर रहे हैं। आउट सोर्सिंग को बंद कर परमानेंट नौकरी देंगे|
SP प्रमुख ने कहा कि,''भाजपा के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे हैं। कह रहे हैं कि 12वीं पास इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देंगे। शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे| मैं आपसे निवेदन करने आया हूँ कि यह चुनाव सरकार बनाने का है। जब आप सोचोगे कि 5 साल कैसे गुजरे हैं। आप आँकलन करोगे तो पाओगे कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल आपको धोखा दिया है।
बता दें कि,''उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था,''उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनने पर 12वीं पास करके इटर में एडमिशन लेने पर छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन देंगे| 19 फरवरी को रायबरेली के "ऊँचाहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'''“मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि आप भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दो, इसके बाद जो भी बारहवीं पास करके इटर में एडमिशन लेगा, उसे बीजेपी सरकार लैपटॉप और स्मार्टफोन देगी।