गोंडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 8 अक्टूबर तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लगातार दो दिन से हो रही बरसात से शहर पूरी तरीके से तालाब बन चुका है। जिला अस्पताल से लेकर महिला अस्पताल सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर पानी भरा हुआ है| सड़कें ता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 8 अक्टूबर तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लगातार दो दिन से हो रही बरसात से शहर पूरी तरीके से तालाब बन चुका है। जिला अस्पताल से लेकर महिला अस्पताल सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर पानी भरा हुआ है| सड़कें तालाब बन चुकी हैं, लोगों के घरों के आगे पानी भरा हुआ है... गाड़ियां डूब चुकी हैं। बारिश से घाघरा और सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है|
भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण जिले के सभी स्कूलों (School Closed) को बंद कर दिया गया है| भारी बारिश के कारण 8 अक्टूबर तक कक्षा 1 से 12 (इंटर) तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है| जिलाधिकारी ने गुरुवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया|
जिलाधिकारी ने कहा, जनपद में विगत दो दिन से लगातार हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 7 व 8 अक्टूबर को जनपद के कक्षा 1 से 12 (इंटर) तक समस्त सरकारी/गैर सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।
साथ ही जिलाधिकारी ने शहर के कई स्थानों का निरीक्षण कर लोगों से हालात का जायजा लिया।डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी संबंधित अधिकारियों को दौरा कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।