गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार| पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के चौथे आरोपी महफूज़ को गिरफ्तार कर लिया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार था इनामी आरोपी महफूज| नगर कोतवाली पुलिस रेप के 3 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल| बीते दिनों नाबालिग बालिका के साथ 4 लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को चार युवकों ने 30 मार्च को अंजाम दिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर धारा 376 डी. ए भादवि, 3(2)5 एससी, एसटी ऐक्ट व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दुष्कर्मियों के गिरफ्तारी के लिये तीन टीमों का गठन कर प्रभारी कोतवाली नगर व प्रभारी एसओजी को दिए गए थे।
उक्त के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल को आरोपियों के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची थी। आरोपियों को संरक्षण व सहायता प्रदान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। जिसमें मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी की टीम गोड़वाघाट के पास पहुंच कर अभियुक्त महफ़ूज को रोकने का प्रयास किया। तभी अभियुक्त द्वारा रात्रि में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई थी।
पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ फायर किया गया। जिसमें अभियुक्त महफ़ूज पुत्र बब्बू निवासी बुधईपुरवा थाना कोतवाली नगर गोण्डा के पैर में गोली लगी है। अभियुक्त महफ़ूज का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000 रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।