सम्राट को हीरोगिरी का चढ़ा भूत, फेसबुक पर पोस्ट कर दी तमंचे के साथ फोटो, फिर क्या था गोंडा पुलिस की नजरों में आ गए हो गई जेल
गोंडा: खबर गोंडा से जहां सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराते फोटो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई करनैलगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खजुआ गांव निवासी आरोपी युवक कोमल सिं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
सम्राट को हीरोगिरी का चढ़ा भूत, फेसबुक पर पोस्ट कर दी तमंचे के साथ फोटो, फिर क्या था गोंडा पुलिस की नजरों में आ गए हो गई जेल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से जहां सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराते फोटो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई करनैलगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खजुआ गांव निवासी आरोपी युवक कोमल सिंह उर्फ सम्राट को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने ?? उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त कोमल सिंह उर्फ सम्राट को हुजुरपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त ने लोगो के बीच में रौब जमाने के उद्देश्य से अवैध असलहे का प्रर्दशन किया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।