गोंडा/बभनान: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान में हुए मुर्गी दाना व्यापारी के अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गल्ला व्यापारी शील प्रसाद उर्फ बबलू अपहरण कांड का छपिया पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारियों को आल्टों कार से अगवा किया था। मुख्य आरोपी समेत वारदात में शामिल तीन बदमाश फरार हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बस्ती जनपद के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही हैं।
थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत के बभनान, ग्राम करनपुर से गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उनकी दुकान से मारूती आल्टो कार सवार 04 अज्ञात लोगों द्वारा 6 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। वादी शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर अपहृत की सकुशल बरामदगी व आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया को दिए थे।
पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपी अपहृत सील प्रसाद को बनकटवां गांव थाना क्षेत्र पैकोलिया बस्ती बार्डर के पास छोडकर फरार हो गए थे। छपिया पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर अपहरण काण्ड में संलिप्त अभियुक्त रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त रवि प्रकाश ने आर्थिक तंगी के चलते धन उगाही के उद्देश्य से अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर अपहरण काण्ड का षडयंत्र रचा था। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गल्ला व्यापारी के भतीजे शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में अपहरण का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई तो जिस कार से गल्ला व्यापारी का अपहरण हुआ था। उसका नंबर पता चलने पर एक अभियुक्त रवि प्रकाश उर्फ रिंकू निवासी चुवाड थाना छपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के मुताबिक, रवि प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि रुपये की कमी के चलते उसने अपने साथियों के संग मिल कर गल्ला व्यापारी का अपहरण किया था। उसने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रवि प्रकाश उर्फ रिंकू पुत्र नरेन्द्र कुमार नि0 चुवाड थाना छपिया जनपद गोण्डा।