मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: किसान आंदोलन के समर्थन में 18 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर भाकियू ने की बैठक, पुराने साथियों पुनः सक्रिय करने की जरूरत...

गोंडा: भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय भोपतपुर में हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने पिछले कई हफ्तों से दिल्ली में चल रहे आं…

गोंडा: किसान आंदोलन के समर्थन में 18 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर भाकियू ने की बैठक, पुराने साथियों पुनः सक्रिय करने की जरूरत...
गोंडा: किसान आंदोलन के समर्थन में 18 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर भाकियू ने की बैठक, पुराने साथियों पुनः सक्रिय करने की जरूरत... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय भोपतपुर में हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने पिछले कई हफ्तों से दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आगामी शुक्रवार 18 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए सभी पदाधिकारियों को सजग किया और कहा कि हम सभी अपने किसान भाइयों की हक की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे। 



देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष संजय वर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि हमारे यूनियन के जो पुराने साथी हैं उन्हें घर घर गांव गांव जाकर पुनः सक्रिय करने की आवश्यकता है। और कहीं भी किसी प्रकार से किसानों को कोई समस्या होती है तो यूनियन हर प्रकार से पीड़ित किसान के साथ खड़ा उतरेगा साथ ही|




 बैठक में सभी पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया गया|जिसमे मोहम्मद मैनुद्दीन खान को जिला उपाध्यक्ष, लवकुश कुमार को जिला महासचिव, सतीश वर्मा व बिंदेश्वरी वर्मा को जिला सचिव,अनिरुद्ध प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष को मनोनीत पत्र दिया गया| इस मौके पर संजय वर्मा दीपक वर्मा लवकुश सतीश वर्मा मैनुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।