मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में बवाल: चुनाव प्रचार के दौरान गौरा से BJP प्रत्याशी के बेटे पर हमला, गाड़ियों में तोड़ फोड़..चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, फायरिंग भी हुई; 3 घायल..2 की हालत गंभीर

गोंडा: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव खत्म हो गए है| चौथे चरण का चुनाव 23 फ़रवरी को होने वाले है| पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा| पांचवें चरण में गोंडा समेत 12…

गोंडा में बवाल: चुनाव प्रचार के दौरान गौरा से BJP प्रत्याशी के बेटे पर हमला, गाड़ियों में तोड़ फोड़..चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, फायरिंग भी हुई; 3 घायल..2 की हालत गंभीर
गोंडा में बवाल: चुनाव प्रचार के दौरान गौरा से BJP प्रत्याशी के बेटे पर हमला, गाड़ियों में तोड़ फोड़..चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, फायरिंग भी हुई; 3 घायल..2 की हालत गंभीर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  Uttar Pradesh Elections 2022:   उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव खत्म हो गए है| चौथे चरण का चुनाव 23 फ़रवरी को होने वाले है| पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा| पांचवें चरण में गोंडा समेत 12 जिलों की  61 विधानसभा सीटों  पर वोटिंग संपन्न होनी है। मतदान की तारीख करीब आते ही राजनीतिक दलों में व उनके समर्थकों के बीच बढ़ती तल्खियां अब विवाद में बदलती जा रही है।  इस सब के बीच गोंडा में मंगलवार की शाम गौरा सीट से BJP प्रत्याशी व सिटिंग विधायक प्रभात वर्मा के बेटे प्रशांत वर्मा की जनसभा के दौरान जमकर बवाल हुआ। 



बताया जा रहा है, माइक बंद करने को लेकर दो पक्षों में झड़प इतनी बढ़ गई कि ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे।फायरिंग भी हुई। मौके पर कारतूस बरामत हुआ| काफिले के वाहन में जमकर तोड़फोड़ हुई।



घटना में प्रशांत वर्मा के 3 समर्थक घायल हो गए। जिसमे से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है| प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएससी छपिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है| प्रशांत ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। यह हमला मंगलवार की शाम ताँबेपुर (थाना छपिया) गाँव के पास प्रचार के दौरान हुआ है|




जिले के थाना छपिया अंतर्गत तांबेपुर गांव के पास विधायक प्रभात वर्मा के बेटे प्रशांत वर्मा चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रशांत वर्मा ने बताया कि इसी दौरान दर्जनों लोग आ गए और माइक बंद करने की जिद शुरू कर दी। बात न मानने पर वह लोग भड़क गए और कहासुनी होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दबंगों ने भाजपा विधायक के बेटे और उनके समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया। वाहनों को लाठी-डंडों से मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिया।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-praveen-kumar-mishra-murder-exposed-wife-soni-arrested-with-lover-in-husband-s-murder 


मामला बिगड़ता देख विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ वहां से भाग निकले। प्रशांत के साथ चल रहे तीन समर्थकों को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। 


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-akhilesh-yadav-will-be-on-gonda-tour-tomorrow-up-chunav-2022 


विधानसभा गौरा से भाजपा विधायक व प्रत्याशी प्रभात वर्मा बकौल, मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा थी। जनसभा समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता प्रचार वाहनों से विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इसी बीच एक प्रचार वाहन से ग्राम प्रधान राम चंदर पांडेय आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करके लौट रहे थे। वह सभी छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के पास पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने प्रचार वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। विधायक ने बताया कि हमलावरों ने प्रचार वाहन में तोड़फोड़ की। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक प्रभात ने बताया कि प्रधान रामचंदर पांडेय व जयप्रकाश घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।



https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-one-arrested-for-cheating-cash-and-jewelery-by-luring-to-double-the-money-17-lakh-50-thousand-recovered 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।