मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: BJP ने 63 बागी जिपं सदस्य प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा ने 63 बागी जिला पंचायत प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित| पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी किया निष्कासित| सूत्रों ने यह जानक…

गोंडा: BJP ने 63 बागी जिपं सदस्य प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव
गोंडा: BJP ने 63 बागी जिपं सदस्य प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा ने 63 बागी जिला पंचायत प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित|  पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी किया निष्कासित| सूत्रों ने यह जानकरी दी है|




 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने लड़ रहे थे चुनाव| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित जिला पंचायत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में 65 बागी प्रत्याशियों ने भरा था पर्चा।





Image







बता दें,' 6 अप्रैल को भाजपा ने जिले के 65 जिला पंचायत सीटों में से 64 पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की थी| भाजपा की 64 प्रत्याशियों की सूची में कई कार्यकर्ताओं को जगह मिली। 6 अप्रैल को जारी सूची में पंचायत चुनाव में बड़े नेताओं के पर कतर दिए गए हैं। 



भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह को नहीं मिला था टिकट| भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करन भूषण शरण सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को भी नहीं मिला टिकट|




भाजपा की 64 प्रत्याशियों की सूची में इटियाथोक प्रथम से आत्माराम वर्मा, द्वितीय से माया देवी, तृतीय रीता देवी, चतुर्थ से सत्यव्रत ओझा, रूपईडीह प्रथम से उमाशंकर शुक्ल, द्वितीय से सुमन मिश्र, तृतीय से राजेश तिवारी, चतुर्थ चंद्रा देवी, पंचम से हरीश शुक्ल प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।





 कटरा बाजार प्रथम से भवानी प्रसाद जायसवाल, द्वितीय से प्यारे निषाद, तृतीय से महादेश प्रसाद महाजन गुप्त, चतुर्थ से अर्जुन प्रसाद तिवारी, हलधरमऊ प्रथम से शिव कुमार गोस्वामी, द्वितीय बेचूलाल कश्यप, तृतीय से शेष नाथ कोरी, चतुर्थ से मनोज मिश्र, करनैलगंज प्रथम से अर्चना सिंह, द्वितीय आशीष कुमार गोस्वामी, तृतीय श्याम किशोर मिश्र, परसपुर प्रथम से सारिका सिंह, द्वितीय बच्चालाल राज किशोर, परसपुर तृतीय पूजा गिरी, चतुर्थ गौतम शुक्ल, पंचम अनामिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।




बेलसर प्रथम से कौशलेंद्र दत्त राम पांडे, द्वितीय विमला तिवारी, तृतीय चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्थ लीलावती, तरबगंज प्रथम शक्तिवर्धन सिंह, द्वितीय अनिल पांडे, तृतीय नीलम, चतुर्थ संगीता सिंह को टिकट मिला है।



इसके अलावा वजीरगंज प्रथम से राम प्रताप मिश्र, द्वितीय अम्बरीश दत्त सिंह, तृतीय दीपक कुमार यादव, नवाबगंज प्रथम से दीप कुमार मौर्य, द्वितीय दिनेश यादव, चतुर्थ रीतू पासवान, मनकापुर प्रथम प्रमोद आर्य, द्वितीय जर्नादन प्रसाद वर्मा, तृतीय राम नेवास वर्मा, चतुर्थ पीयूष मिश्रा, पंचम उदय राज भारती को प्रत्याशी बनाया गया है।



छपिया प्रथम बाबूराम यादव, तृतीय अरुणादत्त मणि त्रिपाठी, तृतीय रामनाथ भारती, चतुर्थ सिंगारी देवी, बभनजोत गीता देवी, द्वितीय शिव प्रसाद यादव, तृतीय सुधांशु श्रीवास्तव, चतुर्थ माया देवी, मुजेहना प्रथम हरीराम वर्मा, द्वितीय नीलम, तृतीय रंगनाथ शुक्ल, चतुर्थ नकछेद भारती, पंडरी कृपाल प्रथम गीता, द्वितीय रेनू पासवान, तृतीय किरन गौतम, झंझरी प्रथम रेनू सिंह, द्वितीय निर्मला पांडे, तृतीय सुरेश शुक्ल, चतुर्थ अनुराधा शुक्ल, पंचम नीरज तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।