गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत डिक्सिर के वैश्य पुरवा गांव में हुई 30 वर्षीय युवक बृजेश सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आज, सोमवार (02 सितंबर, 2022 ) को बृजेश सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया है| आलाकत्ल लोहे की राॅड औ रघटना में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार बरामद किया है|
06/07 सितंबर 2022 की रात्रि थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत डिक्सिर में दो चचेरे ??ाईयों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की राॅड से वार कर चोटे पहुॅचायी गयी थी। जिसमें बृजेश की मृत्यु हो गयी थी और कृष्णभान को गम्भीर चोटे आयी थी। वादी रामभान सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह नि0 डिक्सिर की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
बृजेश सिंह हत्याकांड में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रोहिताश उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राॅड व घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी (रोहित) शादी डिक्सिर निवासी सुरेश सिंह की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन पूर्व मेरे ससुर व मृतक के परिजनों के बीच आवादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षियों ने मेरे ससुरालजनों को काफी भला-बुरा कहां था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने इस घटना को अंजाम दिया था।