मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, आरोपी पिता को भी सजा

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अदालत ने आठ साल पहले एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म मामले मेें आरोपी अमेरिका को दोषी करार देते हुए 20साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये अर्…

गोंडा: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, आरोपी पिता को भी सजा
गोंडा: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, आरोपी पिता को भी सजा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अदालत ने आठ साल पहले एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म मामले मेें आरोपी अमेरिका को दोषी करार देते हुए 20साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले मेें आरोपी अमेरिका के पिता तुलसीराम को अपहरण में सहयोग करने के लिए सह अभियुक्त दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।



गोंडा पुलिस ने बताया कि ,'अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान 'मिशन शक्ति अभियान' व 'ऑपरेशन शिकंजा' जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म के आरोपी अभियक्त को 20 वर्ष कारावास व रु0 5,000/- के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।



30 मई 2014 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त अमेरिका पुत्र तुलसीराम निवासी अमवा नउवाजोत, रेतवागाड़ा, थाना धानेपुर - एक नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया था। जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।  अभियुक्त अमेरिका को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गोंडा ने 08 सितंबर, 2022 को 20 वर्ष कारावास व रु0 5,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।