मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: साइबर सेल ने लौटाए तीन लाख

●साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि ₹3,00,000 के वापस मिलने पर पींडित युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान● पींडित युवक ने अपर पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर ह्रदय से दिया धन्यवादगोंडा: पुलिस…

गोंडा: साइबर सेल ने लौटाए तीन लाख
गोंडा: साइबर सेल ने लौटाए तीन लाख — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि ₹3,00,000 के वापस मिलने पर पींडित युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

● पींडित युवक ने अपर पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर ह्रदय से दिया धन्यवाद



गोंडा:  पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है । 



पीड़ित सुनील मिश्रा पुत्र शिवबक्स मिश्रा नि0 ग्रायत्री पुरम, थाना कोतवाली नगर ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में अमेजन कस्टमरकेयर का कर्मचारी बताकर आफर में लैपटाप का झासा देकर फ्रॉड कॉल पर ओ0टी0पी0 शेयर कर दिये जाने से बैकं खातों से रुपये ठगी कर लिये जाने की शिकायत की थी । पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को संज्ञान मे लेते हुए साइबर सेल को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। 



 जिस पर साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु0 3,00,000/- (तीन लाख) को पीड़ित के खाते में वापस कराया। धोखाधड़ी के रकम वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व साइबर सेल को बुके भेट कर सह्रदय धन्यवाद दिया गया । अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आमजनमानस को संदेश दिया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के फोन कॉल पर कभी भी बैंक डिटेल, एटीएम डिटेल व ओ0टी0पी0 कभी शेयर न करें । साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।