मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर का पहला गाना गुड फॉर नथिंग हुआ रिलीज, कोच गुलशन की मस्तीभरी ट्रेनिंग आई नजर

तारे जमीन पर जैसी आइकॉनिक फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल सितारे जमीन पर का जबरदस्त और हंसाने वाला ट्रेलर देखने के बाद अब इसका पहला गाना रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ये गाना गुड फॉर नथिंग दर्शकों में फिल्म…

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर का पहला गाना गुड फॉर नथिंग हुआ रिलीज, कोच गुलशन की मस्तीभरी ट्रेनिंग आई नजर
आमिर खान की सितारे ज़मीन पर का पहला गाना गुड फॉर नथिंग हुआ रिलीज, कोच गुलशन की मस्तीभरी ट्रेनिंग आई नजर | फ़ोटो: TVL News

तारे जमीन पर जैसी आइकॉनिक फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल सितारे जमीन पर का जबरदस्त और हंसाने वाला ट्रेलर देखने के बाद अब इसका पहला गाना रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ये गाना गुड फॉर नथिंग दर्शकों में फिल्म को लेकर मस्ती और जोश को और भी बढ़ा रहा है। साल 2007 की सुपरहिट फिल्म के इस सीक्वल के ट्रेलर को पहले ही जबरदस्त प्यार मिला, और अब ये नया गाना उस उत्साह को और मज़बूत करता दिख रहा है।

गुड फॉर नथिंग गाने में आमिर खान कोच गुलशन के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते नजर आते हैं। ये गाना देखने में उतना ही मज़ेदार है, जितना फिल्म के ट्रेलर ने वादा किया था। कोच गुलशन जहां अपनी एनर्जी से ट्रेनिंग में जान डालते हैं, वहीं उनकी टीम भी सीखते-सीखते मस्ती करती दिखती है। गाने में प्यार, हंसी, थोड़ी टक्कर, मेहनत और खुशी का शानदार मेल है, जो इसे देखने में पूरी तरह दिलचस्प बनाता है। ये गाना फैमिली एंटरटेनर के तौर पर फिल्म के मूड को सेट करता है और रिलीज़ को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है।

गुड फॉर नथिंग गाने को शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने मज़ेदार और जोशीले अंदाज़ में गाया है। गाने में नील मुखर्जी ने गिटार पर और शेल्डन डी'सिल्वा ने बास पर कमाल का साथ दिया है, जो इसकी एनर्जी को और भी बढ़ाता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।